RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:मझीआँव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, उपाध्यक्ष पद का हुआ चुनाव।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)18 मार्च।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) दिनेश यादव ने बुधवार को गढ़वा अनुमंडल सभागार में आयोजित समारोह में मझीआँव नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मझीआँव के विकास हेतु प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को टीम भावना के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।
शपथ ग्रहण के उपरांत नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस चुनाव में दो अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें सुमन विश्वकर्मा को कुल 06 मत प्राप्त हुए, जबकि विकास कुमार सिंह को 05 मत मिले। एक मत अमान्य घोषित किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी-सह-गढ़वा भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविश राज सिंह ने सुमन विश्वकर्मा को विजयी घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मझीआँव नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी रविश राज सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, बीडीओ कुमार नरेन्द्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उमरिया:खुशियों की दास्तां: बुजुर्गों और हितग्राहियों के चेहरे पर आई मुस्कान।

rktvnews

सबके पास उजाले हो।

rktvnews

बक्सर: मुख्य सचिव की आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की कि गई समीक्षा।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री की विशेष पहल से मिली नागरिकों को नई सुविधा।

rktvnews

राजस्थान आवासन मंडल की झोली में आए 4 और प्रतिष्ठित अवार्ड सिटी पार्क, कोचिंग हब, जयपुर चौपाटी और मुख्यमंत्री प्रहरी-अध्यापक आवासीय योजना को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा प्रतिष्ठित पुरस्कारों से लकदक हुआ राजस्थान आवासन मंडल, बोर्ड को 4 वर्षों में मिले 21 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार।

rktvnews

भोजपुर:विकास के पन्नों को पलट रही बड़हरा की जनता,बिजली की समस्याओं से है परेशान: मनोज सिंह

rktvnews

Leave a Comment