RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर:सेक्टर पदाधिकारी अपने एरिया को समझे और अपने एरिया का भ्रमण करें: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)30 अप्रैल।बिहियां प्रखंड परिसर स्थित पुस्तकालय सभागार भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में ए0आर0ओ0 शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन- 2024 में प्रतिनियुक्ति सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं उनके वरीय पदाधिकारी की उपस्थित में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में ए0आर0ओ0 शाहपुर के अतिरिक्त शाहपुर एवं बिहियाँ प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ अंचल अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस बैठक का आयोजन नामांकन के पूर्व सभी निर्वाचन कार्यो के दायित्वों का निष्पक्ष और ससमय निष्पादन करने हेतु किया गया था। जिला पदाधिकारी का निर्णय कि प्रत्येक एआरओ क्षेत्र में जाकर वहां सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के बीच बैठक करने से संबंधित यह छठी बैठक थी। इस तरह के बैठक की शुरुआत प्रखंड कोईलवर से की गई थी।
जिला पदाधिकारी ने बैठक की शुरुआत करते हुए सबसे पहले एश्योर्ड मिनिमम फैसेलिटीज AMF से संबंधित सभी बूथों की जानकारी सेक्टर वाइस सेक्टर पदाधिकारी से प्राप्त की।
• सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दिन चुनाव कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से सेक्टर पदाधिकारी जिम्मेवार है। उन्होंने प्रत्येक सेक्टर पदाधिकारी को नियमित रूप से अपने क्षेत्र के बूथों के भ्रमण करने का निर्देश दिया है । जहां-जहां मिनिमम फैसिलिटी नहीं है उसकी जानकारी उनके द्वारा प्राप्त की गई है तथा उसे समय रहते व्यवस्थित करने हेतु प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं पी0एच0डी0 के इंजीनियर को निर्देशित किए है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी अपने एरिया को समझे अपने एरिया का भ्रमण करें। उसके शॉर्टकट रास्तों को खोजें कम्युनिकेशन पर ध्यान दें एवं वहां के लोगों से मिले-जुले और वहां की स्थिति का आकलन करें।
वेनरेबल मैपिंग पर विशेष जोर देते हुए जिला पदाधिकारी ने कम से कम अपने इलाके का 8 से 10 बार भ्रमण करने को कहा है। जिससे यह पता चलता है कि वहां कौन व्यक्ति है जिसको वोट देने से रोका जा रहा है। इसलिए सबसे पहले टोला को चयनित करना चाहिए । उसके बाद भेद मतदाता का चयन करना चाहिए।उसके पश्चात भेदता के कारण कौन है इसकी जानकारी लेनी चाहिए। तब जाकर भेदता के कारक के विरुद्ध 107 की कारवाई किया जाना चाहिए। यदि पिछले वर्षों का कोई ऐसा रिकॉर्ड हो जिसमें किसी व्यक्ति पर दो से तीन केस हो सी0सी0ए0 का प्रस्ताव तुरंत दिया जाना चाहिए । इसके अलावा समय रहते कॉन्फिडेंस बिल्डिंग हेतु फ्लैग मार्च कराए जाने पर जोर दिए है।
जिला पदाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के पास रिजर्व ई0वी0एम0 रहता है इसलिए एक बूथ से दूसरे बूथ तक पहुंचने में सबसे कम समय वाले रास्तों की खोज की जाए।
• सभी बूथों पर AMF के अन्तर्गत शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि किसी विद्यालय है तो उसे महिला शौचालय मानते हुए दूसरे अस्थाई शौचालय की व्यवस्था कर ली जाए।
शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था के अंतर्गत किसी मतदान केंद्र पर शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था नहीं है तो पीने हेतु पानी की व्यवस्था ससमय की जाए। जिला पदाधिकारी ने पानी की व्यवस्था करने हेतु पी0एच0डी0 को दुरुस्त करने के लिए तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बोरिंग करने का निर्देश दिया है।

Related posts

समस्त कोयला भंडार की स्थिति 13 जून, 2023 को 44.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 110.58 मिलियन टन तक पहुंच गई।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग की आत्मकथा ‘‘ब्रेकिंग द ग्लास सीलिंग’’ पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

उत्तराखंड;मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जी.आई. प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

rktvnews

बंगाली सिनेमा जनता की मांग पर विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म बोहुरुपी देशभर में हुई रिलीज।

rktvnews

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

rktvnews

शहर में कई मुहल्लों में चित्रगुप्त पूजनोत्सव धूम धाम से मनाया गया।मुख्य पूजा श्री चित्रगुप्त मंदिर बाबू बाजार में।

rktvnews

Leave a Comment