RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 30 अप्रैल।प्रथम रेंडमाइजेशन के अंतर्गत 32 आरा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 एवं 195 अगियाव अनुसूचित जाति विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के नियमित अपराह्न 3:00 बजे समाहरणाल्य भोजपुर स्थित एनआईसी कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में ईवीएम (BU/CU) एवं वीवीपीएटी का प्रथम रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर और सभी सहायक निर्वाचन पदाधिक के साथ-साथ सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न की गई।
प्रथम रेंडमाइजेशन के अवसर पर जिला स्तर के पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । रेंडमाइजेशन के अवसर पर कोषांग के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बड़हरा , आरा , अगियाव तरारी ,जगदीशपुर, शाहपुर , संदेश भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त राजनीतिक पार्टी की तरफ से आम आदमी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी , भारतीय जनता पार्टी , कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया सोशलिस्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी , जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी , राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
रेंडमाइजेशन के अवसर पर जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी , उप निर्वाचन पदाधिकारी , जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।
भोजपुर में लोकसभा के 2249 बूथ है। जिसमे 1 जून 2024 को मतदान किया जाना है।
इसके अतिरिक्त अगियाव विधानसभा (सु0) हेतु कुल बूथों की संख्या 286 है ।
विधानसभा वार यदि बूथ एवं बूथ पर इस्तमाल होने वाली BU/CU एवं वीवीपीएटी की जानकारी प्राप्त करना चाहे तो निम्न प्रकार से है…..
** संदेश विधानसभा में 302 बूथ हैं। 12% अधिक रिजर्व रखते हुए कुल 338 है । इसके अतिरिक्त वीवीपीएटी संख्या 30% अधिक रखते हुए कुल 392 है।
** बड़हरा विधानसभा में कुल बूथ की संख्या 326 है। 12% अधिक रिजर्व के साथ इसकी संख्या 365 हो जाती है। जिसमें BU/CU दोनों होंगे। वीवीपीएटी 30% रिजर्व रखते हुए इसकी संख्या 423 हो जाती है।
** आरा सदर में बूथ की संख्या 349 है । जहां 12% अधिक रिजर्व रखते हुए इसकी संख्या 390 हो जाती है । वीवीपीएटी 30% अधिक रिजर्व रखते हुए इसकी संख्या 453 हो जाती है ।
** अगियाव विधानसभा में बूथ की संख्या 286 है। यदि 12% अधिक BU/CU रखते हैं तो इसकी संख्या 320 हो जाती है। इसी तरह वीवीपीएटी 30% अधिक रहने पर इसकी संख्या 371 हो जाती है।
** तरारी विधानसभा में कुल बूथ की संख्या 331 है । जहां 12% अधिक BU/CU रखने के साथ इसकी संख्या 370 हो जाती है। तथा वीवीपीएटी
30% अधिक रखने पर इसकी संख्या 430 हो जाती है।
** जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल बूथ की संख्या 332 है । जिससे 12% अधिक रिजर्व रखते हुए इसकी संख्या 371 हो जाती है तथा वीवीपीएटी 30% अधिक के साथ 431 हो जाती है ।
** शाहपुर विधानसभा में कुल बूथ की संख्या 323 है। 12% अधिक BU/CU के साथ इसकी संख्या 361 हो जाती है। वीवीपीएटी 30% अधिक रिजर्व रखते हुए इसकी संख्या 419 हो जाती है ।
इसी तरह अगियाव विधानसभा सुरक्षित के लिए कुल बूथ की संख्या 286 है। जिसमें 40% अधिक रिजर्व रख करके इसकी संख्या 400 हो जाती है । तथा वीवीपीएटी 50% अधिक रखते हुए इसकी संख्या 429 हो जाती है ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी राजनीतिक पार्टियों को सूचित किया है कि कल वेयर हाउस खोला जाएगा तथा आज के रैंडमाइजेशन के बाद कल से सारे BU/CU/VVPAT को विधानसभा बार व्यवस्थित किया जाएगा । यह सभी अपने निर्धारित समय पर अपने निर्धारित डिस्पैच सेंटर पर सुरक्षित पहुंचा दिए जाएंगे । चुनाव के पश्चात सभी ईवीएम मशीन बाजार समिति में आकर जमा होगी।

