RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सशस्त्र बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 दिसंबर।प्रधानमंत्री ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों का अनुशासन, दृढ़ संकल्प और अदम्य साहस राष्ट्र की रक्षा करता है और देशवासियों को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि उनकी प्रतिबद्धता, राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का उदाहरण है।
प्रधानमंत्री ने सभी से सशस्त्र बलों की वीरता और सेवा के सम्मान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने का भी आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जो अटूट साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, दृढ़ संकल्प और भावना हमारे लोगों की रक्षा करते हैं और हमारे राष्ट्र को सशक्‍त बनाते हैं। उनकी प्रतिबद्धता हमारे राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का एक सशक्त उदाहरण है। आइए, हम भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान दें।

Related posts

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला व अंचल स्तर के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे युवाओं से संवाद।

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार गोकुल सोनी होंगे “राष्ट्रीय कर्मवीर अलंकरण” सम्मान से सम्मानित।

rktvnews

गया जिले का 159 वां स्थापना दिवस।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं वृद्धजनों के बीच कंबल किया गया वितरित।

rktvnews

Leave a Comment