RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

ग्वालियर:प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन की जुर्रत करना भारी पड़ा।

RKTV NEWS/ग्वालियर (मध्यप्रदेश)29 अप्रैल।जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बोरिंग की कोशिश करना मशीन मालिक व खनन कराने वाले को भारी पड़ा है। राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर बोरिंग मशीन जब्त कर ली है। साथ ही संबंधित के खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई की गई है।
एसडीएम भितरवार डी एन सिंह ने बताया कि बीते रोज भितरवार जनपद पंचायत के ग्राम किठोंदा में मशीन से नलकूप खनन शुरू करने की सूचना मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई की गई। राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर बोरिंग मशीन को जब्त कर लिया। मशीन को पुलिस थाने की सुपुर्दगी में रखवाया गया है।
ज्ञात हो गर्मी के मौसम में जल स्तर बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में नलकूप खनन पर प्रतिबंध लागू है।

Related posts

बागपत:मिशन शक्ति 5.0 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लैंगिक समानता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने हमारी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों का पता लगाने और उनकी फिर से तलाश करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

दलित मोर्चा भोजपुर इकाई ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

दिल छू लेने वाली पारिवारिक फिल्म ‘सब मोह माया है’, आ रही है सबसे पहले टीवी पर, ज़ी अनमोल सिनेमा पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बना नारायणपुर और उपविजेता रहा महाराजा कॉलेज आरा।

rktvnews

Leave a Comment