RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हमने 17 महीने में दी 5 लाख नौकरी : तेजस्वी यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अप्रैल। नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि हमने 17 महीना में 5 लाख नौकरियाॅ दी। सभी विभागों की रिक्तियों को भरने के आदेशानुसार 3 लाख से अधिक नौकरियाॅ प्रक्रियाधीन करवाई। हमारे हटते ही हमारे कार्यकाल में ही तीसरे चरण के लिए विज्ञापित एक लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। अगर हमारे प्रक्रियाधीन 3 लाख से अधिक नौकरियों पर नियुक्ति की प्रक्रिया यथाशीघ्र आगामी महीनों में शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि 17 साल से एनडीए के लोग लाखों रिक्तियों पर कुंडली मारे बैठे थे। हमने 2020 विधान सभा चुनाव में 10 लाख नौकरियां देने का प्रण किया तो ये उसे असंभव बताते थे और उसका मजाक बनाते थे। हमसे पूछते थे कि पैसा कहाँ से आएगा। 2020 से लेकर 2022 तक भी बीजेपी और जेडीयू सरकार ने नौकरियों को लेकर कुछ नहीं किया। सरकार में हमारे आते ही हमने 17 महीना में 5 लाख नौकरियां देकर तथा 3 लाख प्रक्रियाधीन कर उसी असंभव कार्य को सहजता से संभव कर दिखाया।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में अगलगी, हीट वेव (हिट Wave), पेयजल संकट एवं जलापूर्ति के संबंध बैठक।

rktvnews

27 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट।

rktvnews

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में प्रखंड चौसा एवं सिमरी से संबंधित विभिन्न पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भाजपा द्वारा 26 नवम्बर को भोजपुर-बक्सर क्षेत्रीय पंचायत समिति की एकदिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन! हरी सहनी,मिथिलेश तिवारी, विधायकगण सहित प्रमुख नेतागण होंगे शामिल: दुर्गा राज

rktvnews

महाकुंभ मेले में शिक्षा विभाग और एजुकेट गर्ल्स संस्था के संयुक्त प्रयास से विद्या कुंभ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment