RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

मध्यप्रदेश में गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश।

गूगल के एशिया पैसिफिक प्रेसिडेंट श्री गुप्ता ने दिखाई रूचि।

कृषि और शिक्षा में जेमिनी एआई के उपयोग पर हुआ संवाद।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)20 जनवरी।गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता के साथ दावोस में मंगलवार को मध्यप्रदेश के अधिकारियों ने बैठक कर राज्य में आईटी, आईटीईएस सेक्टर और मौजूदा प्रस्तावित डेटा सेंटर परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। श्री गुप्ता ने मध्यप्रदेश में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश की रूचि दिखाई। बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित रहे। गूगल की ओर से राज्य में जेमिनी एआई (Gemini AI) के माध्यम से कृषि एवं शिक्षा क्षेत्रों में नवाचार और डिजिटल समाधान लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए गए।
बैठक में राज्य शासन द्वारा आईटी एवं डेटा सेंटर परियोजनाओं के लिए पर्याप्त एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु हरित ऊर्जा आधारित नीति तैयार करने की योजना से अवगत कराया गया। साथ ही, गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की मध्यप्रदेश की क्षमता, अनुकूल नीतिगत ढांचा और सहयोगी दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया गया।
गूगल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के प्रेसिडेंट संजय गुप्ता ने आईटी अवसंरचना, डिजिटल नवाचार और कौशल विकास के माध्यम से मध्यप्रदेश को एक उभरते तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में सहयोग दिए जाने पर सहमति व्यक्त की।

Related posts

भोजपुर:बिहार एएनएम संविदा संघर्ष मोर्चा का कोईलवर पीएचसी में 29 दिन भी कार्य बहिष्कार जारी।

rktvnews

राजस्थान:रसायन रहित बागवानी खेती ही कारगर, प्राकृतिक उद्यानिकी खेती को बढ़ावा मिले:राज्यपाल

rktvnews

दुमका:हड़िया-दारू से आत्मनिर्भरता तक : टोटो गाड़ी बनी सम्मानजनक आजीविका का माध्यम।

rktvnews

झारखंड:इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य को प्राथमिकता दें सभी उपायुक्त : अलका तिवारी,मुख्य सचिव

rktvnews

मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला विरासत को मिली राष्ट्रीय पहचान।

rktvnews

कोटवारों को सेवानिवृत्ति के समय मिलेंगे एक लाख रुपए!राज्य स्तरीय कोटवार पंचायत में मुख्यमंत्री चौहान ने की घोषणाएँ।

rktvnews

Leave a Comment