RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

जब मैं वोट देती हूं तो खुद को सशक्त महसूस करती हूं: वर्षा खान

ब्यूटीशियन ट्रेनर, वर्षा खान

हमारी जिंदगी से जुड़ा हर काम और कानून सरकार के नियमो अनुसार होता है,यदि हम अपना मत नही देंगे तो फिर शिकायत का कोई मतलब नहीं : वर्षा खान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 अप्रैल।आज़ कल देश में लोकसभा के चुनावी महायज्ञ की सुगंध हवाओं में हर ओर छाई है। समाज के हर वर्ग में इसे लेकर एक अलग ही जोश भरा हुआ है। मतदान को लेकर यह उत्साह केवल आम लोगों में ही नहीं बल्कि ब्लौसम ब्यूटी क्लीनिक एण्ड स्पा एकेडमी पूर्व एन सी सी औफिस ब्लौक रोड आरा की ब्यूटीशियन ट्रेनर वर्षा खान कहती हैं कि मेरे लिए मतदान करना बेहद व्यक्तिगत है।हर पांच साल में जब मैं वोट देती हुं तो मैं सशक्त महसूस करती हूं। अच्छा लगता है यह जानकर कि मेरा वोट देश कि दिशा तय करने में मायने रखता है। यह मेरे लिए उन लोगों के संघर्षों का सम्मान करने का एक तरीका है जो मुझसे पहले आएं और वोट देने के अधिकार के लिए लड़े, मैं किसी भी प्रत्याशी या दल को वोट करने से पहले यह देखती हूं कि उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए क्या काम किया है, उनकी पिछली उपलब्धियां क्या रही है। उन्होंने जो वादा किए थे उस पर कितने खरे उतरे हैं या वादे पूरे न सही लेकिन उनमें से ज्यादातर पर काम किया वे देश कि प्रगति के बारे में कितना सोचते हैं। जिस दल या प्रत्याशी ने जो बोला है अगर उसे करने की उन्होंने कोशिश नहीं कि हैं तो मैं उस पर अपना वोट जाया नहीं करूंगी ,जो देश से प्रेम करता है धीरे हीं सही लेकिन अपने वादों को पूरा करता है उनसे मुझे कोई दिक्कत नहीं है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदान करना बहुत जरूरी है क्योंकि आप किसी के हवाले अपना देश करने जा रहे हैं। हमारी जिंदगी से जुड़ा हर काम हर कानुन सरकार के नियमों के अनुसार तय होता है ऐसे में जब आप इस बात को महत्व नहीं देंगे तो फिर शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है।

Related posts

दिल्ली मे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अयोग की समीक्षा बैठक हुई।

rktvnews

भोजपुर:एम.एम. महिला महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का हुआ आयोजन।

rktvnews

बिहार सरस मेला 2023: देश की संस्कृति,परंपरा और लोक शिल्प कलाओं से अभिभूत हो रहे लोग।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:फरोग-ए-उर्दू के रंग में रंगा बेतिया : कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरे का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:विकसित बिहार 2047 के सपने को साकार करने के निमित्त विजन डॉक्यूमेंट होगा तैयार।

rktvnews

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ।

rktvnews

Leave a Comment