RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:AMF कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)25 अप्रैल। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आज लोक सभा आम निर्वाचन 2024 हेतु गठित सुनिश्चित न्यूनतम सेवाएं (AMF) कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में की गई।
मतदान केन्द्रों की साफ-सफाई, मतदान कर्मियों के लिए भोजन पकाने वाले एवं मतदान केन्द्र का मुख्य गेट एवं मतदान केन्द्र के अलावे अन्य कमरों को खोलने वाले व्यक्ति को पूर्व से चिन्हित करने का निर्देश दिया गया तथा उनका नाम एवं मोबाईल नम्बर केन्द्र पर प्रदर्शित करने को भी कहा गया। ताकि मतदान कर्मी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकें।
विद्यालय के अतिरिक्त अन्य भवनो में अवस्थित मतदान केन्द्रों में प्रतिनियुक्ति मतदान कर्मियों के भोजन बनाने की जिम्मेवारी निकटतम मतदान केन्द्र के रसोईया को देने का निर्देश दिया गया।
जिलें में कुल 1324 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिसमें से 1228 मतदान केन्द्र विद्यालय परिसर में अवस्थित है। वैसे मतदान केन्द्र जो विद्यालय भवन में अवस्थित नहीं है यथा (आँगनबाड़ी, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन), अथवा जहाँ मतदान केन्द्र के अलावे अन्य कमरे नहीं है, पर शेड की व्यवस्था करने का निर्देश सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को मतदान केंद्रों पर अधिष्ठापित मरम्मती योग्य चापाकल को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया, ताकि मतदान केन्द्र पर मतदान करने आए मतदाताओं को पानी की समस्या न हो। साथ ही प्रचंड गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों पर पीने के पानी के अतिरिक्त व्यवस्था हेतु मिटटी का घडा आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बी0एल0ओ0 एवं सेक्टर पदाधिकारी के साथ नियमित रूप से बैठक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कम मतदान वाले केन्द्रों के आस पास स्वीप के माध्यम से 15-20 घरों में मतदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया।
सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बैठने के लिए मतदान के दिन अतिरिक्त कमरें खुलवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 02 होमगार्ड भी तैनात किये जायेंगे।
दिनांक 01.06.2024 को प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए गर्मी एवं धूप से बचाव हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर सभी मतदान केन्द्र पर स्वच्छ पीने का पानी, शेड, दिव्यांगजनों के लिए रैम्प, शौचालय, वेटिंग रूम, पंक्ति प्रबंधन की व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर व्यक्तिगत रूचि लेते हुए किए जाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अपर समाहर्ता (विभागीय जाँच) बक्सर, जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमराँव, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 में मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे स्वामी विवेकानंद की जयंती आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:नामांकन में जनता का हुजूम देख भावुक हुए राघवेंद्र ,कहा सेवक था सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी समिति की अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

महाराजगंज लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी,नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 मई और मतदान 25 मई को।

rktvnews

हरियाणा के पंचायती राज मंत्री रणबीर गंगवा को युवा लेखक दंपति डॉ सत्यवान और प्रियंका सौरभ ने भेंट की अपनी चर्चित पुस्तकें ‘तितली है खामोश’ एवं ‘दीमक लगे गुलाब।

rktvnews

Leave a Comment