RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

इंडिया गठबंधन का आरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

देश को खतरे से है बचाने का है यह चुनाव: रामेश्वर प्रसाद

किसान – मजदूरों के हक – अधिकार के लिए लड़ने वाले हैं इंडिया गठबंधन उम्मीदवार सुदामा प्रसाद: मीना तिवारी

दलित – गरीब , बहुजनो का सम्मान बचाना है तो एक – एक बूथ को जीतें:बीरबल यादव

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)23 अप्रैल।आज स्थानीय महादेव उत्सव पैलेस में आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को विजयी बनाने हेतु चुनाव की बेहतर तैयारी के लिए इंडिया गठबंधन का आरा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेशन में इंडिया गठबंधन के स्थानीय नेताओं समेत जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय नेताओं ने भी हिस्सा लिया।
कन्वेशन को संबोधित करते हुए पूर्व सासंद का. रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह चुनाव वह सामान्य चुनाव नही है । देश एक तानाशाही के संकट के दौर से गुजर रहा है। भाजपा और नरेंद्र मोदी संविधान को बदलने की पूरी तरह तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा की संविधान में समानता, धर्मनिरपेक्ष, आरक्षण है जो आरएसएस को कबूल नही है। इसलिए संविधान को बदलना चाहते हैं। इस चुनाव में लोकतंत्र और संविधान के बचाने की लड़ाई है।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का वोटिंग का दर कम होना यह दर्शाता है कि लोगों की सरकार से नाराजगी है। इसलिए भाजपा घबड़ाई हुई है और प्रधानमंत्री साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का बयान दे रहें हैं।
कन्वेशन को सम्बोधित करते हुए ऐपवा महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि समाज मे किसानों – मजदूरों, शिक्षकों की लड़ाई भाकपा – माले ने लड़ी है। हमारे प्रत्याशी का इतिहास गरीबों, मजदूरों, महिलाओं के लिए लड़ने का है। इसलिए ऐसे उम्मीदवार को जिताएं जो संसद में आपकी आवाज बने।
इंडिया गठबंधन के लोकसभा चुनाव संयोजक बीरबल यादव ने कहा कि बहुजनो के सम्मान , लोकतंत्र- संविधान बचाने का जिम्मेदारी गठबंधन के एक एक कार्यकर्ता, जनता की है। इसलिए हमारे एक – एक कार्यकर्ता बूथों को जीतना होगा। मोदी जी ने किसानों के साथ दगाबाजी की है। गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया है , छोटे – दुकानदारों पर बुलडोजर चलाया है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो किसानों को फसल का दाम मिलेगा, नौजवन को रोजगार के लिए इंडिया गठबंधन को वोट दें।
कन्वेंशन में वक्ता में मुख्यअतिथि – रमेश्वर प्रसाद, पूर्व सांसद, आरा, मीना तिवारी – महासचिव ऐपवा, सुदामा प्रसाद, प्रत्याशी आरा, इंडिया गठबंधन , बीरबल यादव, संयोजक आरा लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन, अशोक राम कांग्रेस जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह, आप, शैलेन्द्र कुमार, युवा राजद अध्यक्ष, भीम यादव, जिला पार्षद राजद, धन्नजय यादव , जिला परिषद आरा, विकास कुमार आइसा , जिला सचिव, अमित कुमार बंटी, माले नेता, कन्वेंशन की अध्यक्षता मनोज यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष, आरा एवं संचालन विजय ओझा, प्रखण्ड सचिव ,माले आरा मुफसिल ने किया।

Related posts

बक्सर:जिलाधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैडिंग कमिटी की बैठक।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जोधपुर में लगभग 5000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

हर घर तिरंगा अभियान : हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने घर पर लहराया तिरंगा।

rktvnews

दुमका:कठलिया आजीविका महिला संकुल संगठन में वार्षिक कार्य योजना पर चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment