RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:होली पर्व को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच।

एक ही दिन में 19 प्रतिष्ठानों से लिए 63 नमूने।

इंदौर /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03 मार्च।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार में होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा सघन जांच एवं सैंपलिंग अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।
आज की कार्रवाई के अंतर्गत कुल 19 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा कुल 63 खाद्य पदार्थो के नमूने जांच हेतु लिए गए।
आज की कार्रवाई में गणेश नमकीन भंडार, पल्दा से नमकीन मिक्सचर एवं नमकीन सेव के कुल 03 नमूने जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता संतोषजनक पाई गई, किन्तु भंडारण व्यवस्था उचित नहीं होने पर सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
नवकार नमकीन केंद्र, हिम्मत नगर, पल्दा से नमकीन सेव एवं मिक्सचर के कुल 06 नमूने लिए गए।
माहेश्वरी नमकीन, अन्नपूर्णा रोड, इंदौर से लांग सेव, नमकीन मिक्सचर एवं हींग की कचोरी के 03 नमूने लिए गए।
विजय चाट हाउस, न्यू पलासिया (56 दुकान), इंदौर से गुलाब जामुन एवं श्रीखंड के कुल 02 नमूने लिए गए।
अग्रवाल नमकीन सेंटर, 56 दुकान, न्यू पलासिया का निरीक्षण कर भाखर बड़ी, नमकीन पारा एवं नमकीन के कुल 03 नमूने लिए गए।
अग्रवाल स्वीट्स, 56 दुकान से बेसन लड्डू एवं शेखावाटी पेड़ा के कुल 02 नमूने लिए गए।
फलोदी इंटरप्राइजेज, 56 दुकान, इंदौर से सोहन पापड़ी, गुलाब जामुन एवं नमकीन के कुल 04 नमूने लिए गए।
जैन नमकीन, 56 दुकान, इंदौर से नमकीन के 02 नमूने लिए गए।
मधुरम स्वीट्स, 56 दुकान, न्यू पलासिया, इंदौर से पेड़ा, मथुरा पेड़ा, मिल्क केक एवं बेसन लड्डू के कुल 04 नमूने लिए गए।
गणगौर स्वीट्स, 56 दुकान, इंदौर से मूंग लड्डू, बेसन कतली, गुजिया एवं मावा कतली के कुल 04 नमूने लिए गए।
न्यू मस्ताना डेयरी, उषा नगर से पनीर, दही एवं चक्का के कुल 04 नमूने लिए गए।
मां केसरिया स्वीट्स एवं नमकीन, अन्नपूर्णा रोड से मावा पेड़ा एवं मावा बर्फी के 02 नमूने लिए गए।
नरसिंह के नमकीन, स्कीम नंबर 103 से मावा गुजिया, रतलामी सेव एवं खट्टा-मीठा मिक्सर के 03 नमूने लिए गए।
विनायक नमकीन स्वीट्स, स्कीम नंबर 103 से मिल्क केक, मावा कतली एवं बेसन लड्डू के 03 नमूने लिए गए।
*सीएम हेल्पलाइन* पर प्राप्त शिकायत के निराकरण हेतु एस.एस. कैंटीन, चोइथराम हॉस्पिटल का निरीक्षण कर वेजिटेबल दलिया, सोया पनीर, तैयार दाल, तुअर दाल, मूंग दाल एवं मसूर दाल के कुल 06 नमूने जांच हेतु लिए गए।
न्यू श्री कृष्ण मिल्क सेंटर मंगलिया से मावा का 01 नमूना लिया गया मौके पर अभय सिंह पवार संचालन करते पाए गए
जय महाकाल स्वीट्स एंड नमकीन मांगलिया से मोहित प्रजापत से केसर पेड़ा, मलाई टिकिया मलाई बर्फी,पेड़ा एवं उज्जैन सेव के कुल 05 नमूने लिये गए
साई स्वीट्स एंड एवर फ्रेश संचालक आसिफ खान से मलाई बर्फी, मथुरा पेडा मिल्क केक के 03 नमूने लिए गए नमूना श्री दीप स्वीट्स मांगलिया से लौंग सेव,भाकरवडी . मलाई टिकिया के 03 नमूने लिए गए संचालक पियूष प्रजापत पाए गए

खाद्य कारोबारकर्ताओं को दिए गए निर्देश

कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, मिठाइयों में केवल खाद्य रंगों का सीमित मात्रा में उपयोग करने तथा बासी/अवसान खाद्य पदार्थों का विक्रय न करने के निर्देश दिए गए।

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा जनजागरूकता गतिविधि

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा चलित लैब क्रमांक MP02AV7408 के माध्यम से आज चोइथराम हॉस्पिटल कैंटीन, इंदौर में कैंटीन स्टाफ एवं संचालकों को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, मिलावट जांच के आसान एवं सरल घरेलू तरीकों की जानकारी देकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही फूड हैंडलर्स को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव एवं मिलावट से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई एवं जनजागरूकता गतिविधियां आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।

Related posts

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर 2023 तक पिछले नौ महीनों में भारत में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री द्वारा रविदास घाट पर नौकाओं के लिए फ्लोटिंग मोबाइल रि-फ्यूलिंग (एमआरयू) सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर बड़हरा के सिन्हा में विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

नारनौल:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन!स्वच्छ मतदाता सूची प्रजातांत्रिक देश के चुनाव की नींव हैं : मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:मैनेजमेंट निरन्तर छात्रों के समग्र विकास के लिए अग्रसर :निदेशक सिद्ध विजय जैन

rktvnews

Leave a Comment