RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:राष्ट्रपति से आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 दिसंबर।आर्मेनिया गणराज्य की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष एलेन सिमोनियन के नेतृत्व में वहां के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज (16 दिसंबर, 2024) राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत और आर्मेनिया के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संपर्कों तथा साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित बहुमुखी समकालीन संबंधों की चर्चा की।
राष्ट्रपति ने वैश्विक बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग का भी उल्लेख किया तथा आर्मेनिया की अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सदस्यता और वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ के तीनों शिखर सम्मेलनों में भागीदारी की सराहना की।
राष्ट्रपति ने विभिन्न विकास साझेदारी कार्यक्रमों के माध्यम से आर्मेनिया में क्षमता निर्माण और कौशल विकास में योगदान जारी रखने की भारत की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने और दोनों देशों के बीच भौतिक और वित्तीय संपर्क बढ़ाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।
राष्ट्रपति ने कहा कि नियमित संसदीय वार्ता एक-दूसरे की शासन प्रणालियों और कानूनों की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्मेनियाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी।

Related posts

बेहतर भविष्य के लिए हमारी तटीय शक्ति की अपार क्षमता का उपयोग करने की आवश्यकता है : श्रीपद नायक

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:संशयमुक्त और शीघ्र न्याय दिलाने में सहायक होंगी विज्ञान प्रयोगशालाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हरियाणा:विश्वविद्यालय: शिक्षा का मंदिर या जाति की प्रयोगशाला?

rktvnews

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले यूएनसीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में भाग लेंगी।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-आईएनटीए कार्य योजना 2025-27 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment