RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

होली में राबड़ी पर संकट🤪

बेनामी सम्पती मामले में पूँछ -ताछ को लेकर सीबीआई राबड़ी आवास पहुंची ।

पटना/06 मार्च 23(रवि शेखर प्रकाश ) बिहार में फगुआ ब्यार चरम पर है ,कल 07 मार्च को होलिका दहन है। होली के त्योहार के समय आज सुबह-सुबह सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुँची।राजनीतिक गलियारों में काना- फूसी शुरु ।खबरें फैलाई जाने लगी ,राबड़ी आवास पर सीबीआई की रेड ।
ये कोई नई बात नहीं है।जब -जब चुनाव आता है तो इस तरह की छापेमारी शुरु हो जाती है। 2014 के बाद सीबीआई और आई टी का राजनीतिक हथियार के रुप में खुब इस्तेमाल होने लगा है। बीजेपी वाले 2014 के पहले सीबीआई को तोता बोलते थे ।
क्या है मामला ?
2004 से 2009 के बीच लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे । आरोप है की रेलवे में नौकरी लगाने के बदले ज़मीन लिये ।सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और बेटी मीसा भारती पर मामला दर्ज़ किया है।
क्या ये मामला रेलवे भर्ती घोटाला से अलग है? रेलवेबोर्ड ने रेलवे कैटरिंग और रेलवे होटलों की सेवा और रख -रखाव आईआरसीटीसी को सौप दिया ।2006 में होटलो के रख -रखाव और मेनटेन्स के लिये टेन्डर एक प्राईवेट होटल सुजाता होटल को मिला था । आरोप है की सुजाता होटल के मालिको ने लालू परिवार को पटना में तीन एकड़ ज़मीन दी है।जो बेनामी सम्पती है।इस मामले में लालू यादव,राबड़ी देवी,तेजस्वी यादव सहित कई आरोपी है। इसी मामले को लेकर सीबीआई राबड़ी देबी के आवास मिलने पहूंची।राबड़ी आवास से निकलने के बाद सीबीआई ने बताया की आज राबड़ी परिवार से मिलने का प्रोग्राम पहले से फिक्स था,मामले के जांच के संदर्भ में पुछ -ताछ के लिये लालू परिवार को सीबीआई कार्यालय आना था ।होली को लेकर प्रोग्राम बदला गया ।

Related posts

भोजपुर:भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का उदघाटन मंडल से श्रम मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा किया गया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह कल करेंगे एकौना स्तिथ पावर ग्रिड में 220/132 केवी उपकेंद्र के विस्तार का शिलान्यास।

rktvnews

पटना:बोरा ढोने वाले मजदूर निर्धारित न्यूनतम मज़दूरी के लिए करेंगे प्रदर्शन।

rktvnews

भोजपुर:तरारी और सहार प्रखंड के एनडीए कार्यकताओ के बैठक मे शामिल हुए आर के सिंह।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 नवंबर 25

rktvnews

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

rktvnews

Leave a Comment