RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में आरा में मनरेगा मजदूरों हेतु संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,02 मई।भोजपुर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार,आरा में मजदूरों हेतु संवाद सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन उप-विकास आयुक्त श्री विक्रम विरकर भा.प्र.से. के अध्यक्षता में किया गया जिसमें की वित्तीय वर्ष 2022_23 में मनरेगा योजना अंतर्गत 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले मजदूरों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान दिया गया।
भोजपुर जिला के विभिन्न पंचायतों से कुल 21 मजदूरों को सम्मानित किया गया।

शीर्ष के 10 पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवकों को भी सम्मानित किया गया जिनके पंचायत में वित्तीय वर्ष 2022_23 में सबसे ज्यादा 100 कार्यादिवस पूर्ण करने वाले मजदूर थे।साथ साथ सबसे ज्यादा मानव दिवस सृजित करने वाले 3 कार्यक्रम पदाधिकारियों और अमृत सरोवर निर्माण /जीर्णोद्धार में बेहतर प्रदर्शन करने को भी 2 कार्यक्रम पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में श्री सुनील कुमार पाण्डे, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ने सभी मजदूरों को शुभकामनाएं दी तथा सभी उपस्थित पंचायत रोजगार सेवकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया की वित्तीय वर्ष 2023_24 में मानव दिवस सृजन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करना है और ज्यादा से ज़्यादा मजदूरों को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाना है। सभा के अंत मे सभी मनरेगा पदाधिकारियो से कार्य के प्रति इस तत्परता को बनाये रखने का आह्वान किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी मरीजों हेतु विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया।

rktvnews

स्किल डिमांड और स्किल सप्लाय के बीच के गैप को कम करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने इटकी में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपराध के पूर्व अवैध हथियार के साथ 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

बागपत का गौरव : एम्ब्रोसिया व आकृति जवैक्राफ्ट को इंटरनेशनल ट्रेड शो में विशिष्ट सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment