RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:मालती तकनीकी और डॉक्टर पीसी द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। शनिवार को श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में कुशल युवा कार्यक्रम मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान डॉक्टर पीसी द्वारा निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र महादेवा रोड आरा के सहयोग से युवाओं के लिए सेमिनार का आयोजन हुआ।इस आयोजन में एमकेसीएल के रीजनल मैनेजर महेंद्र कुमार , केमिस्ट्री क्लासेस नीरज सर,सचिव सह साइबर क्राइम विशेषज्ञ सत्य प्रकाश निर्देशक डॉ विकास कुमार उपस्थित रहे। इस करियर काउंसलिंग सेमिनार में आरा सदर के दो संस्थाओं का दौरा किया गया एवं छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना कुशल युवा कार्यक्रम के बारे में बता कर उनसे चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए कुछ प्रेजेंटेशन भी दिखाए गए, जिसमें उनके करियर से रिलेटेड बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। संस्था के निदेशक डॉ विकास कुमार द्वारा बताया गया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पॉलिटेक्निक, आईटीआई, बीबीए , बीसीए, एमबीए, बीटेक जैसे कोर्से में आप नामांकन करा के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं साथ ही नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के राशि को किस्त में जमा कर सकते हैं l
वैसे छात्र छात्राएं जिन्होंने इंटर करके अपनी शिक्षा छोड़ दी है और उनकी उम्र 20 से 25 साल है, उनके लिए बिहार सरकार द्वारा सहायता भत्ता राशि के रूप में ₹1000 प्रति माह 2 वर्ष तक मिलेगा l सचिव सत्य प्रकाश ने छात्र छात्रों के लिए निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ निशुल्क कंप्यूटर भी देने की बात कही है । डॉक्टर पीसी एक ऐसी संस्था है जो विगत 25 वर्षों से कंप्यूटर के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की शिक्षा देते आ रही है।केमिस्ट्री क्लासेस के नीरज सर द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वैभव कुमार, प्रमोद कुमार, अर्पिता, दुर्गावती, रोहित, शांभवी, मृगांशी, अरिहंत, रागिनी आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया। धन्यवाद ज्ञापन नीरज सर द्वारा किया गया।

Related posts

भोजपुर:एसबी कॉलेज में प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लडेंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे, मुझे धकिया दें इनके बस की बात नहीं: प्रशांत किशोर

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मणिपुर की सुरक्षा स्थिति पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने स्व कैलाश जोशी की जयंती पर किया पौध-रोपण।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment