RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त ने किया स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)26 मार्च।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में संभावित पेयजल समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संचालित नियंत्रण कक्ष की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडल संख्या-1 एवं 2 की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया तथा कर्मियों की उपस्थिति एवं कार्य अनुशासन की जांच की गई। इसके अतिरिक्त कैश बुक रजिस्टर, पत्राचार से संबंधित निर्गत पंजी का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया गया। उपायुक्त द्वारा कंट्रोल रूम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। इस दौरान नियंत्रण कक्ष में कार्यरत ऑपरेटरों से उनके दायित्वों एवं दैनिक कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें आमजनों से प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि पेयजल संबंधी नियंत्रण कक्ष को यथाशीघ्र पूर्ण रूप से सुचारू किया जाए, ताकि ग्रीष्म ऋतु में उत्पन्न होने वाली जल समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन से संबंधित प्रतिदिन का विवरण नियमित रूप से रजिस्टर में संधारित किया जाए तथा इसकी सतत निगरानी की जाए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने नव संवत्सर, उगादि, साजिबू चेइराओबा, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद और नवरेह के अवसर पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर: माले ब्रांच कमिटी ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,देश की अप्रत्यक्ष गुलामी पर जताई चिंता।

rktvnews

भोजपुर:23–24 मार्च को नागरी प्रचारिणी में होगा भाकपा-माले का 14वां जिला सम्मेलन, प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन प्रक्रिया कल से शुरू: दिलराज प्रीतम

rktvnews

अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान।

rktvnews

कमांडेंट्स कॉन्क्लेव का छठा संस्करण पुणे में आयोजित हुआ।

rktvnews

गया:कॉमन रिव्यू मिशन टीम ने की जिला पदाधिकारी ने मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment