RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ललियाना में उचित दर दुकान के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन,जनपद के 6 ग्राम पंचायत में सर्वप्रथम बनाए जाएंगे 6 राशन मॉडल शॉप!राशन मॉडल शॉप पर मिलेंगे आवश्यकता है की मूलभूत सुविधाएं।

बागपत /उत्तर प्रदेश 12 सितंबर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद की ग्राम पंचायतों में उचित दर दुकानों का मनरेगा तथा राज्य वित्त/ग्राम पंचायत निधि से कन्वर्जेन्स कर विभिन्न शासनादेशों के अनुक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण किया जा रहा है आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में कम से कम 75 राशन मॉडल शॉप बनाई जाएगी जिसके क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड बागपत में खेडकी, बड़ौत में जलालपुर ,बिनौली में तेड़ा ,छपरौली में रठौड़ा ,खेकड़ा में ललियाना और पिलाना विकासखंड में डौला ग्राम संबंधित 6 ग्राम पंचायत में राशन मॉडल शॉप के लिए प्रथम चरण में चयनित किया है जिन पर निर्माण कराए जाने के लिए भूमिका चिन्हिकारण कर लिया गया है जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ,जिला पूर्ति अधिकारी , मनरेगा आदि को कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
जिसके क्रम में आज विकासखंड खेकड़ा के ललियाना में राशन मॉडल शॉप के लिए जमीन का भूमि पूजन किया गया है जिस पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारी को भी निर्देशित किया है की दुकानों के निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता के आधार पर उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत की कार्ययोजना तैयार कराकर उचित दर दुकानों की नियमानुसार औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए एक सप्ताह में निर्माण कार्य प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।
उचित दर दुकानों की व्यवहार्यता (Viability) बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उचित दर दुकानों के माध्यम से विद्युत देयकों का भुगतान, सी०एस०सी० सेवाएं, पी०एम०-वाणी के अन्तर्गत ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जन-मानस की रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं के बिक्री की भी अनुमति प्रदान की गयी है।

Related posts

भोजपुर :उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में “कन्या रत्न सम्मान अभियान” की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आचार्य पवन नायक द्वारा फरना ग्राम में चल रहा है श्रीमद् भागवत कथा, श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर।*

rktvnews

सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में एक बार फिर उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा।

rktvnews

भोजपुर:संगठन सृजन अभियान को घर घर पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य :जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी

rktvnews

बागपत:बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चौधरी केहर सिंह एजुकेशन ट्रस्ट में भव्य यज्ञशाला का किया शिलान्यास।

rktvnews

भुवनेश्वर:विश्व हिंदी परिषद, ओडिशा प्रांत द्वारा भव्य हिंदी सम्मेलन सह सम्मान समारोह सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment