
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मार्च। रामनवमी पर्व के मद्देनजर भोजपुर जिला के शाहपुर मे पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार के नेतृत्व मे पुलिस बल ने आरा-बक्सर मेन रोड, शाहपुर बाजार और शाहपुर-करनामेपुर रोड पर फ्लैग मार्च किया।

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार के नेतृत्व मे पुलिस बल ने शाहपुर थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू किया जो आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर बाजार होते हुए हरि नारायण इंटर कॉलेज तक गया और वापस शाहपुर पुराना बाजार होते हुए शाहपुर-करनामेपुर सड़क पर विश्वकर्मा भगवान के मंदिर तक गया। इसके बाद फ्लैग मार्च वापस शाहपुर थाना परिसर मे आकर खतम हुआ। 

