RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उद्योग मंत्री समीर सेठ ने किया बाल मेले का उदघाटन।

आरा/भोजपुर(अनिल सिंह) 15फरवरी 2023 भोजपुर महिला कला केंद्रके द्वारा अंधेरी हिल्फ परियोजना के अंतर्गत महादलित समुदाय के सर्वांगी विकास हेतु महादलित समुदाय के बच्चो के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार की आकृतियां हस्तशिल्प इत्यादि से जुड़े उत्पादों के प्रदर्शन हेतु स्थानीय रमना मैदान आरा में बाल मेला का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के साथ संयुक्त रूप से संस्थान की सचिव अनिता गुप्ता , एमएलसी राधा चरण साह,प्रदेश प्रवक्ता राजद राज गौरव,प्रदेश अध्यक्ष आपदा प्रकोष्ठ पीoके चौधरी,महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र आरा की उषा सिन्हा,शिव कुमार शर्मा,चंदन कुमार सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर शिल्पकृति प्रदर्शन सह बिक्री में प्रातः11 बजे बाल मेले की शुरुवात की।इस मेले में आरा प्रखंड के ग्राम कारवां,लक्ष्मणपुर,पिपरहिया एवं अलीपुर से लगभग 200 महादलित बच्चों ने भाग लिया।मुख्य अथिति उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ संस्थान द्वारा महादलित बच्चों के लिए आयोजित बाल मेले के लिए संस्थान की सचिव अनिता गुप्ता को उनके इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की महादलित के बच्चो को उनके विभाग के द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।मुख्य अतिथि ने अदभुत बाल मेले का भ्रमण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पुरस्कारों से सम्मानित किया साथ ही साथ उन्होंने विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) द्वारा डिजाइन एवं तकनीकी कार्यशाला का सहभागिता प्रमाण पत्र गांवों की 30 महिला शिल्पकारियों के बीच वितरित किया।इस अवसर पर संस्थान की सचिव अनिता गुप्ता ने बताया कि मेरे चारों गांव के नन्हा के महादलित बच्चों के लिए पावर ग्रुप की बच्चियों के विकास और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दृणसंकल्पीत हूं। इस अवसर पर उन्होंने 10 महादलित समुदाय की महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित किया मेले में आए लगभग 200 बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत प्रतियोगिता,नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसे देखकर महादलित के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और प्रोत्साहित हुए।वही बाल मेले में आई आरा नगर निगम महापौर इंदू देवी ने काफी सामानों की खरीदारी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में पुरस्कृत होने वालों में लक्ष्मणपुर से प्रथम पुरस्कार रसीला कुमार, द्वितीय तरेगनी कुमारी, तृतीय संजय कुमार, पिपरहिया से प्रथम रंजीत कुमार, द्वितीय लवकुश कुमार, तृतीय नीतीश कुमार,अलीपुर से प्रथम नेहा कुमारी, द्वितीय सुगा कुमार, तृतीय ललिता कुमारी,कारवां से प्रथम अमरजीत कुमार, द्वितीय मनीष कुमार, तृतीय नीतीश कुमार को दिया गया। बाल मेले में मुख्य रूप से संतोष कुमार,गीता देवी, अर्चना देवी,कुमकुम देवी,मदन कुमार,अजय कुमार लाल,राजेश कुमार राय,सोनू कुमार,रीता देवी सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

पोषण माह अंतर्गत किये जा रहे कार्यों व गतिविधियों का हुआ समीक्षा!बैठक के पश्चात पर्यवेक्षिकाओं और सेविका/सहायिकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली।

rktvnews

कृषि मंत्रालय ने अभिनव कृषि मूल्य श्रृंखला वित्तपोषण के माध्यम से भारत में कृषि व्यवसाय की संभावना के दोहन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

एसटीएफ बिहार की अर्जित उपलब्धियाॅ।

rktvnews

भोजपुर:गणतंत्र दिवस परेड के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर किया गया चयन : समन्वयक डा साधना रावत

rktvnews

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल, पंचायत विकास दिवस पर उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया भ्रमण।

rktvnews

भोजपुर: सीमित साधनों के बावजूद जनहित परिवार ने 25 वर्षों तक अनवरत समाज की सेवा कर अपनी पहचान बनाई : विधायक

rktvnews

Leave a Comment