RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

उद्योगपति ने किया श्रमदान!स्वच्छता हेतु प्रधानमंत्री का आह्वाहन देश हित में दूरदर्शी सोच का है परिचायक: अजय कुमार सिंह

श्रमदान के दौरान उद्योगपति अजय कुमार सिंह

पटना/बिहार 2 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए गए महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व स्वच्छता अभियान के तहत 1 अक्टूबर 1 घंटा स्वच्छता हेतु श्रमदान में चर्चित उद्योगपति सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने अपने पटना स्तिथ आवास परिसर के साथ साथ अपने आसपास श्रमदान कर सफाई करते हुए बताया की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वाहन पर स्वच्छता अभियान ने एक सफल उपलब्धि दर्ज की हैं जिसका प्रमाण हर जगह देखने को मिल रहा है। इस अभियान में देश और समाज के हर तबके और समुदाय के लोगो ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है कर्मचारी हो या अधिकारी या न्यायिक सेवा के माननीय न्यायाधीश सबने स्वच्छता हेतु अपने कदम आगे बढ़ाए है और अपना श्रमदान दे स्वच्छता के प्रति जागरूकता की मिसाल कायम की है।
अजय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री के इस स्वच्छता के प्रति आह्वाहन को देश हित में एक दूरदर्शी सोच का परिचायक बताते हुए कहा की देश का नेतृत्व करने के नाते प्रधानमंत्री ने देशवासियों के हित में हर फैसला लिया है। स्वच्छता अभियान भी उसी की एक कड़ी है जो साकार होता दिख रहा है।प्रधानमंत्री के 1 घंटे के आह्वाहन ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता की सकारात्मक छाप लोगो के मानसिक पटल पर छोड़ी है और उन्हे प्रधानमंत्री के इस आह्वाहन का अर्थ भी समझ में आ गया है की स्वच्छता भी हमारी मानसिक और शारीरिक विकास की एक कड़ी है या यूं कहे तो मूल आधार स्वच्छ वातावरण में ही एक स्वच्छ मानसिकता का विकास हो सकता है और देश के विकास में सहायक बन सकता है।

Related posts

सीआईएससी लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने एनडीए के 75 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जेएसडब्ल्यू-एनडीए कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

सीतामढ़ी:अनुश्रवण कोषांग के अंतर्गत गठित विभिन्न टीमों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

श्रीलंका के लोक सेवकों के लिए 7वां क्षमता निर्माण कार्यक्रम राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) में संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:जिप अध्यक्ष का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर पुलिस द्वारा अलग अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी।

rktvnews

Leave a Comment