RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखण्ड के दोलमाबेड़ा में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओ के समाधान हेतु किया आश्वस्त।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)05 फरवरी।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव पहुंच कर ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं से अवगत हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उपायुक्त ने दोलमाबेड़ा, बोकसीकली, कुंदाबेड़ा, आम्बाजुड़ी, गुंडीबेला, बालूबासा टोला के ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा समाधान का भरोसा दिलाया।
ग्रामीणों ने बताया कि मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस अथवा ममता वाहन समय पर नहीं मिलता है, इस पर उपायुक्त ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के लिए एचसीएल के सीएसआर फण्ड से एक एम्बुलेंस दिलाने का भरोसा दिलाया। मोबाइल नेटवर्क की समस्या के संदर्भ में अंचलाधिकारी को मोबाइल टावर के लिए स्थान चिन्हित करते हुए प्रस्ताव तैयार कराने की बात कही। ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में विलम्ब की शिकायत पर पंचायत सचिव का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
संवाद के क्रम में उपायुक्त टोला के दो अनाथ बच्चों से मिलें तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सरकार की स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत बच्चों के बेहतर शिक्षा हेतु उनके अभिभावक को बच्चे का नामांकन अगले सत्र में नेताजी सुभाष विद्यालय में कराने व छात्रावास भेजने लिए प्रोत्साहित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त दोलमाबेड़ा झरना का भी अवलोकन किया। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने मिनी आंगनबाड़ी, दोलमाबेड़ा झरना को पर्यटन के रूप में विकसित करने, दोलमाबेड़ा-बेकसिकली-गोंदीबेड़ा के बीच पीसीसी पथ, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात रखी। ग्रामीणों के सभी समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना तथा हर संभव समाधान तथा मदद का भरोसा दिलाया।
मौके पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजुद थे।

Related posts

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के सचिव ए.के. तिवारी ने नई दिल्ली में भारत की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

rktvnews

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने वाणी दोषयुक्त और श्रवणबाधित अक्षम दिव्यांगजनों की सहायता के लिए साइनएबल कम्युनिकेशंस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने मेटा के साथ 3 साल की साझेदारी शुरू की, शिक्षा से उद्यमिता तक: छात्रों, शिक्षकों और उद्यमियों की एक पीढ़ी का सशक्तिकरण

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा दौरे पर।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सहार मे हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर भव्य जुलूस का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment