RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीयव्यापार

एनएमडीसी ने तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन किया

RKTV NEWS/नयी दिल्ली,राष्ट्रीय खनन कंपनी एनएमडीसी ने वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही (क्यू-3) में 10.66 मिलियन टन का उत्पादन करके तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया है। एनएमडीसी की बोर्ड बैठक 14 फरवरी, 2023 को हुई थी, जिसमें कंपनी ने इस वित्तवर्ष के पहले नौ महीनों में 11,816 करोड़ रुपये का कारोबार किये जाने की सूचना दी। नौ महीनों के मद्देनजर कंपनी ने कर-पूर्व लाभ 4351 करोड़ रुपये और नौ महीनों के लिये कर-उपरांत लाभ 3252 करोड़ रुपये अर्जित किये।एनएमडीसी ने वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 10.66 मिलियन टन लौह अयस्क का उत्पादन और और 9.58 मिलियन टन की बिक्री की। शुरू की तीन तिमाहियों के लिये समग्र उत्पादन और बिक्री आंकड़े क्रमशः 26.69 मिलियन टन और 25.81 मिलियन टन दर्ज किये गये।

एनएमडीसी ने प्रति शेयर 3.75 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया।कंपनी के कामकाज पर टिप्पणी करते हुये एनएमडीसी के अध्यक्ष-महानिदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि लौह और इस्पात उद्योग भारत के अवसंरचना विकास का मेरु है तथा इस वर्ष के केंद्रीय बजट में पूंजीगत खर्च में जो वृद्धि की गई है, उससे इस्पात की घरेलू मांग में तेजी आयेगी। उन्होंने कहा, “लौह अयस्क के भारी उत्पादन और कंपनी में दोबारा निवेश करने योग्य बढ़ती पूंजी के बल पर एनएमडीसी, मांग पूरी करने के लिये तत्पर है। मैं अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्यू-3 उत्पादन के लिये एनएमडीसी टीम को बधाई देता हूं।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत जिलेभर में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. कलाम की पुण्य-तिथि पर नमन।

rktvnews

दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की स्वैच्छिक प्रमाणन योजना के तहत अनुमोदन प्रमाण पत्र (सीओए) और प्रौद्योगिकी अनुमोदन के ऑनलाइन मॉड्यूल का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment