RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं अपनी भागीदारी बढ़ाने हेतु नीतिगत मसलों पर भी रख रही अपने विचार।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )10 मई।राज्य की आधी आबादी का नेतृत्व कर रही ग्रामीण महिलाओं ने अपनी मेहनत, संकल्प और आत्मविश्वास से न केवल अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को संवारा है बल्कि गाँव –समाज को भी विकसित होने के लिए प्रेरित किया है।ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की बानगी एवं गाँव-समाज को नई दिशा एवं दशा सुधारने हेतु किये जा रहे प्रयास महिला संवाद कार्यक्रम में प्रदर्शित है।
महिला संवाद कार्यक्रम राज्य के सभी प्रखंडों में क्रमशः आयोजित किया जा रहा है।जहाँ ग्रामीण महिलाएं अपने गाँव –पंचायत में विकास की धारा लाने के लिए अपनी परिकल्पनाएं , इच्छाएं एवं आकांक्षाएं रख रही हैं l महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त होने वाली आकांक्षाओं एवं समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य शुरू कर दिए गए हैं।दरअसल महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की ओर से प्राप्त हो रही आकांक्षाओं को मोबाइल एप में दर्ज किया जा रहा है। इन आकांक्षाओं को विभागवार वर्गीकृत करते हुए निष्पादन हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया जाना है। जिससे महिलाओं की आकांक्षाओं पर काम किया जा सके।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की आकांक्षाएं प्राप्त हो रही है। इसमें अधिकांश आकांक्षाएं उनकी मुलभूत सुविधाओं से लेकर सामुदायिक स्तर पर सेवाओं के विस्तार को लेकर है। इसके अलावा राज्य के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु नीतिगत मसलों पर भी वे अपने विचार रख रही हैं।
लखीसराय सदर प्रखंड के महिसोना गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अपने दोनों पैर से दिव्यांग प्रतिमा ने बताया कि उसने कंप्यूटर कोर्से किया है लेकिन उसे अब तक रोजगार नहीं मिला है l प्रतिमा चाहती हैं कि उनके गाँव में ही उद्योग-धंधे हो ताकि गाँव के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मिले।हलसी की सुमित्रा देवी ने बताया कि ऐसे में सरकार ने नौकरियों एवं जन प्रतिनिधित्व में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर अच्छा काम किया है। इससे महिलाएँ आगे आई हैं। सूर्यगढ़ा प्रखंड के सुर्यपुरा गाँव की रीना देवी ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताया और अपने गाँव में बहने वाली गंगा नदी की सफाई की मांग की है ताकि गंगा स्वच्छ हो और लोगों को पूजा-पाठ में परेशानी न हो l
महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएँ अपने जीवन में आये बदलाव एवं अनुभवों से अन्य महिलाओं को भी सरकार की योजनाओं से लाभ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं l इससे उन महिलाओ को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है, जो अब तक समाज में निचले पायदान पर खड़ी हैं या फिर अब तक स्वयं सहायता समूह से नहीं जुडी हैं l चुकी कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियाँ भी संवाद स्थापित कर रही हैं और जीविका से मिले लाभ को भी बता रही हैं l
संवाद कार्यक्रम में सरक्रार की योजनाओं पर आधारित दिखाई जाने वाली फिल्मे, लीफलेट एवं मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम को अपने उद्देश्यों की ओर ले जा रहा है l शनिवार को लखीसराय सदर में दुर्गा ग्राम संगठन द्वारा महिसोना गाँव में एवंशिवानी ग्राम संगठन द्वारा दामोदरपुर गाँव में , रामगढ चौक में विश्वास ग्राम संगठन दवारा नंदनामा गाँव में एवं मिलन ग्राम संगठन दवारा तेतरहाट गाँव में , सूर्यगढ़ा में संस्कार ग्राम संगठन द्वारा सुर्यपुरा एवं प्रतिज्ञा ग्राम संगठन द्वारा अवगिल रामपुर गाँव में , हलसी में कोमल ग्राम संगठन द्वारा सांडमाफ़ गाँव में एवं आदर्श ग्राम संगठन द्वारा मोहद्दीनगर गाँव में तथा चानन में अनमोल ग्राम संगठन द्वारा गोहरी एवं साहिल ग्राम संगठन द्वारा खुतुकपुर गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

बागपत:मुख्यमंत्री वैश्विक नगर उदय योजना के तहत नगर पंचायत रटौल में होंगे विकास कार्य।

rktvnews

भोजपुर : बोलेरो मे लदा 192 लीटर देशी शराब बरामद! शाहपुर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर ने राष्ट्रपति से भेंट की।

rktvnews

भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष वापस लाने के लिए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल रूस पहुंचे।

rktvnews

हरियाणा:आंगन में खिलती छह ख़ुशियाँ: किसान राजेश के बच्चों की अनूठी शादी की कथा।

rktvnews

Leave a Comment