
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 जून।बिहार सरकार द्वारा शनिवार को बहुप्रतीक्षित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजन,विधवा,दिव्या़ग को मिलने वाली पेंशन राशि 400 से 1100 रूपए बढाने पर बड़हरा विधायक द्वारा खुशी व्यक्त की गई।
बड़हरा विधायक ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा समाज के वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगों के लिए हर माह मिलने वाली पेंशन राशि को चार सौ रूपए से ग्यारह सौ रूपए करने का निर्णय किया। यह एक सुखद पल है। मैने विधानसभा में सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढाने के लिए प्रस्ताव लाया था,जिसे बिहार सरकार द्वारा पारित कर दिया गया।इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी,मंत्री मदन सहनी जी एवं पूरे कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्ण करता हूँ। यह निर्णय समाज के वृद्धजन,विधवाओं और दिव्यांगो के लिए लाभदायी है। बिहार के समाज के इन लोगो का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सहित पूरे कैबिनेट को मिलेगा ।
बड़हरा विधायक ने साथ मे यह भी कहा कि भविष्य में मै सरकार से आशा करता हूँ कि सामाजिक पेंशन योजना की राशि मे और अधिक बढोतरी करे ताकि वैसे लोगो का जीवन यापन बढिया से हो।
बड़हरा विधायक द्वारा एक विडियों जारी किया गया।
बिहार सरकार के इस निर्णय पर भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिले के नेता और कार्यकताओं द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए सरकार की सरहाना किया
