RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वैशाली:जिला में सरकारी स्कूलों की चाहरदिवारी का निर्माण कराने को ले बैठक।

वैशाली/ बिहार 24 नवंबर।जिला ग्रामीण विकास अभिकरण एवं जिला शिक्षा कार्यालय के सौजन्य से वैशाली जिला में सरकारी स्कूलों की चाहरदिवारी का निर्माण कराय जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी वैशाली के कार्यालय कक्ष में उक्त दोनों विभाग के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि विभाग द्वारा प्राप्त मॉडल स्टीमेट के अनुसार कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाय। जिलाधिकारी के द्वारा की गयी समीक्षा में बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड में 100 मीटर बाउण्ड्री कराने का लक्ष्य मिला है उसके अनुसार स्कूलों को चिन्हित कर चाहरदिवारी निर्माण करायी जाएगी। जहाँ राशि कमेगी वहाँ मनरेगा के द्वारा कार्य पूर्ण करायी जाएगी। इसके लिए तीन माह का समय मिला है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहाँ बाउण्ड्री नहीं है वहाँ चिन्हित करते हुए एक माह में कार्य पूर्ण करायी जाय।
इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता डीआरडीए एवं कनीय अभियंता शिक्षा विभाग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मृदंगवादक बाबू ललन जी को “भारत रत्न” देने की उठी मांग।

rktvnews

दरभंगा:दावा वाद से संबंधित बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं एवं दावाकर्ताओं के अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

विष्णु महायज्ञ का आयोजन।

rktvnews

देर रात पटना में हुई बारिश से तापमान में गिरावट,फसलों को हुआ नुकसान।

rktvnews

भारत की सीमाओं की मजबूत सुरक्षा जरूरी।

rktvnews

Leave a Comment