RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:तमाड़ और मांडर विधानसभा क्षेत्र में स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) क्रियाशील।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 18 अप्रैल।रांची जिला में लोकसभा निर्वाचन के स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु स्थैतिक निगरानी दल (स्टेटिक सर्विलांस टीम) का गठन किया गया है। गठित दल में पर्यवेक्षीय पदाधिकारी/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ ही रांची जिला अंतर्गत तमाड़ और मांडर विधानसभा के वैसे क्षेत्र जो क्रमशः खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में आते हैं, वहां एसएसटी क्रियाशील हो गयी है।

24×7 सतत निगरानी

स्थैतिक निगरानी दल द्वारा तीन पालियों (सुबह 6ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक, दोपहर 2ः00 बजे से रात 10ः00 बजे तक, रात 10 बजे से सुबह 6ः00 बजे तक) में 24×7 सतत निगरानी रखी जा रही है। टीम को तीन अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है, जो मतगणना तक क्रियाशील रहेगी। एसएसटी को भारी मात्रा में नकद, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्र इत्यादि निर्वाचन क्षेत्र में लाये जाने पर नजर रखते हुए वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी लेने के साथ वीडियोग्राफी का निर्देश दिया गया है।
बिना उचित कागजातों के बेहिसाब नकदी/10 लाख से अधिक नकदी पाए जाने पर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए एसएसटी द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची को प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा, इसके आधार पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त कर व्यय अनुवीक्षण कोषांग द्वारा इस आशय से आयकर विभाग के सहायक निदेशक को सूचित किया जाएगा।
ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्थैतिक निगरानी दल को उड़न दस्ता दल के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

मांडर विधानसभा क्षेत्र में निम्न स्थानों पर तैनात रहेगी SST

1. महूगांव-फतेहपुर पथ, लापुंग, फतेहपुर में।
2. कर्रा-ककरिया पथ लापुंग
3. पुरनापानी-लापुंग पथ दोलैया में
4. लापुंग-सिसई पथ परसा में
5. गुमला रोड एवं लोहरदगा रोड बेड़ो प्रखंड के पास
6. रांची-गुमला रोड पुरनापानी में
7. कुडू-रांची पथ, चान्हो के पास

Related posts

भोजपुर: जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय जॉब कैम्प एवं मार्गदर्शन का आयोजन।

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय प्रतियोगिता FICCI द्वारा आयोजित ARISE EXCELLENCE AWARD- 2025 में दुमका के चयनित विद्यालयों के शिक्षको को उपायुक्त ने किया सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:हमने हर काल में आई चुनौतियों का सामना स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की ताकत से किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

बक्सर:देशहित को सर्वोपरि रखकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का करें पालन।

rktvnews

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

rktvnews

Leave a Comment