RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:मतदान जागरूकता सह दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अक्टूबर। गुरुवार को शहर के वरीय चिकित्सक ,फिजिशियन डॉ के एन सिन्हा के आनंद हॉस्पिटल, रमना पकड़ी रोड में ,मतदान जागरूकता अभियान एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आरा शहर के जनमानस के साथ ,विशेष रूप से कई चिकित्सक ,ग्रामीण क्षेत्र की जनता एवं कई चिकित्सक ने भाग लेकर मतदान की महत्ता के बारे में जाना ।डॉ सिन्हा ने कहा कि आप किसी भी पार्टी को ,किसी भी व्यक्ति को मतदान करें वोट दें, मगर यह ध्यान रहे कि आप अपने घर ,मोहल्ले ,गांव, रिश्तेदारों के सभी लोगों को जागरुक कर, मतदान के लिए प्रेरित करें। क्योंकि अभी हो रहे है कई पर्वों में ,एक श्रेष्ठ पर्व है मतदान , जिसमें सहयोग कर आप राज्य और राष्ट्र के निर्माण में समुचित भागीदारी निभा सकते है।अतः राज्य और राष्ट्र की उन्नति, प्रगति के लिए आप सब मतदान करें ,घर से जरूर निकले और सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं बधाई। आप स्वस्थ रहें, मस्त रहें। इस समारोह में उपस्थित थे शशि कुमार, प्रदीप कुमार , अनिल कुमार,प्रमोद कुमार ,जयप्रकाश चंद्रवंशी ,शशिकांत यादव ,राजू कुमार यादव ,इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, दुर्गा राज, राजेश सिन्हा तथा उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए।

Related posts

स्व वेद प्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

बिना चालान और ओवरलोडेड गाड़ियों पर आफत।

rktvnews

“राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप ” जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 23-24 का शुभारंभ।

rktvnews

आरा मुख्य डाकघर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष स्टॉल लगा की झंडो की बिक्री।

rktvnews

भोजपुर: 01 मई को निर्देशक मनोज कुमार सिंह के कार्यशाला में तैयार नाटक “शिव-धनुष “का होगा मंचन।

rktvnews

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

Leave a Comment