
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 नवम्बर। छठ महापर्व से पहले गौरा छठ पूजा कमिटी को विधायक राकेश रंजन ओझा की तरफ से बड़ी सौगात मिली है। विधायक राकेश रंजन ओझा ने अपने पिता स्व विशेश्वर ओझा की स्मृति मे गठित वीर विश्वेश्वर ओझा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से गौरा छठ कमिटी को जनरेटर उपलब्ध कराया है। बताया गया कि ओझवलिया गाँव मे आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम मे छठ पूजा कमिटी, गौरा के सदस्यों ने विधायक से छठ पूजा से पूर्व जनरेटर की मांग की थी। विधायक ने मांग पर तुरंत संज्ञान लिया और कमिटी को जनरेटर सौंप दिया। जनरेटर मिलने पर कमिटी के सदस्यों मे खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि छठ महापर्व का विशेष स्थान हम सभी के हृदय मे है। उन्होंने छठी मैया से क्षेत्र की सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपदेश ठाकुर, बीएन तिवारी, अमरनाथ ओझा, रंटू ठाकुर, सोमनाथ पांडे, रविन्द्र ओझा, रघुवंश पांडे, सिद्धनाथ पाठक, जितेन्द्र चौबे, राधेश्याम पांडे, शिशुपाल सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
