RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : हरि नारायण प्लस टू विद्यालय की बेटियों ने लहराया परचम! जिला स्तरीय कला उत्सव मे प्राप्त किया हारमोनियम वादन मे प्रथम व कहानी वचन मे द्वितीय स्थान।

हरि नारायण प्लस टू विद्यालय की छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर छात्राओं व संगीत शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे द्वारा किया गया सम्मानित

शाहपुर /भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 नवम्बर। राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय,आरा मे 2 एवं 3 नवंबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव मे शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू विद्यालय की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया है। विद्यालय की नवम् वर्ग की छात्रा इच्छा कुमारी ने हारमोनियम वादन प्रतियोगिता मे भोजपुर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही इच्छा कुमारी का चयन अब राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हो गया है। वहीं इसी विद्यालय की दो अन्य छात्राओं शिवानी चौबे और मनीषा पांडे ने कहानी वाचन प्रतियोगिता मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ-साथ अपने परिवार का भी मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संगीत शिक्षक अभय नंदन पांडे ने बताया कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। बच्चियों ने महीनों की कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे ने तीनों छात्राओं के साथ-साथ संगीत शिक्षक को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामना दी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे ने कार्यक्रम आयोजित कर तीनों छात्राओं इच्छा कुमारी, शिवानी चौबे और मनीषा पांडे के साथ-साथ संगीत शिक्षक अभय नंदन पांडे को सम्मानित किया है।
इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक रेयाज़ वारिश खान, राजेश यादव, मो. चांद आलम, अभय नंदन पांडे, संतोष कुमार सिंह, नंदू प्रसाद, वरनारायण, नरेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे और सभी शिक्षकों ने खुशी जताई।

Related posts

राजनाथ सिंह बेंगलुरू में भारतीय वायुसेना के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन का दौरा करने वाले पहले रक्षा मंत्री बने।

rktvnews

रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने किया नवादा थाना के समीप वेंडिंग ज़ोन स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

देवघर:जिला के प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स (एमबीबीएस) एवं अन्य हेतु वैक्टर जनित रोग नियंत्रण (भीबीडी) पर जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

Leave a Comment