RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)14 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने आज हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की विधान सभा डोईवाला के अंतर्गत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज बालावाला स्थित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और अन्य मतदान अधिकारियों से मतदाता जागरूकता अभियान व मतदाताओं को मतदान के प्रति शपथ दिलाए जाने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या, कितने मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी गई जैसी मतदान संबंधी जरूरी जानकारी भी ली। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को टेलीफोन कर भी मतदान के लिए बुलाने का कार्य किया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से डोली-पालकियों की व्यवस्था भी कर दी गई है। इसके अलावा इस बार दिव्यांग और 85 साल से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर जाकर भी वोटिंग कराई गई है।

Related posts

भोजपुर:नई आशा को दिये दो एम्बुलेंस ,बोले हांसिए पर खड़े लोगों की करें मदद:शंभू सिंह

rktvnews

JustMarkets की मनी एक्सपो इंडिया 2024 में भागीदारी।

rktvnews

भोजपुर:07 मई को कॉमरेड गोपाल प्रसाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, दीपांकर भट्टाचार्य होंगे मुख्य वक्ता।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी।

rktvnews

जिलाधिकारी गया ने मोहरा स्तिथ तपोवन गर्म जल कुंड का किया औचक निरीक्षण!दिए कई निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप नगर इकाई द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता महाराजा कालेज में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment