RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, सभी संबंधित विभागों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )05 नवंबर।आज उप विकास आयुक्त, भोजपुर अरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस-2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर विद्या भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों द्वारा लगाए जाने वाले विभागीय स्टॉल, खेल प्रतियोगिताओं, प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीपोत्सव सहित अन्य प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारियों की बिंदुवार जानकारी प्राप्त की।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्थापना दिवस के आयोजन को आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें तथा अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करें।

उन्होंने विभागीय स्टॉल के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक कार्यों एवं विभागीय उपलब्धियों को आमजनों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही खेल प्रतियोगिताओं एवं प्रभातफेरी के आयोजन में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जिले की समृद्ध कला, संस्कृति एवं लोक परंपराओं को प्रदर्शित करने पर विशेष बल दिया।

दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, स्थल चयन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य संबंधित तैयारियों को भी समय रहते पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रमवार जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झूमे दर्शक।

rktvnews

देवघर:आमजनों के समस्याओं का त्वरित निदान करने के उदेश्य से आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी 194 पंचायतों में किया जायेगा:उपायुक्त

rktvnews

बिहार:दलितों के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने में नितीश सरकार विफल:आदित्य पासवान

rktvnews

भोजपुर:डॉ जया जैन शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा योग ध्यान केंद्र शिविर आयोजित।

rktvnews

आंदोलन लोकतंत्र में अवाम के तंत्र की गवाही हैं

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment