RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संदेश।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 जनवरी।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू (जो क्रमशः 13 और 14 जनवरी को पड़ते हैं) की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।
ये त्योहार हमारी समृद्ध कृषि परंपराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। ये हमारी जीवंत और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब हैं। ये त्योहार हमारे किसानों की कड़ी मेहनत को सलाम करने का अवसर हैं जो देश को भोजन खिलाने के लिए अथक प्रयास करते हैं। देश भर में मनाए जाने वाले इन त्योहारों के माध्यम से, हम प्रकृति माँ के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
इस शुभ अवसर पर मैं कामना करती हूं कि हमारे समाज में प्रेम और एकजुटता की भावना और मजबूत हो और हम समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए मिलकर काम करें।”

Related posts

भोजपुर:तीन दिवसीय होगा भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बबुरा में काशी बाबा पूजा महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

नारनौल:उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना!सभी गांवों व शहरों में वोट बनवाने के लिए करेगा प्रेरित।

rktvnews

“ये मैं हूँ, ये मेरा भोपाल है, और यह हमारी मेट्रो है”…….शिवराज

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने 76वीं विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी न होने पर की नाराजगी व्यक्त।

rktvnews

Leave a Comment