RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड शो।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 13 मई। बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले रोड शो और प्रधानमंत्री का दीदार करने के लिए लोग उमङ पड़े। वास्तव में बिहार में किसी भी प्रधानमंत्री का यह पहला रोड शो है। बिहार में रोड शो करने वाले पहले प्रधानमंत्री बनकर पीएम नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया है। बिहार में रोड शो करने वाले पहले पीएम बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। बिहार के पहले रोड शो और प्रधानमंत्री को नजदीक से देखने का लोगों में गजब का उत्साह दिखा। दोपहर 3 बजे से सड़कों पर लोग इकट्ठा होने लगे। शाम होते-होते रोड शो वाले इलाका में जन सैलाब उमङ पड़ा। दूसरे तरफ की सड़क पर सिर्फ लोग ही दिख रहे थे। घरों की छतों और बालकनी में भी लोग भरे हुए थे। सड़क के दोनों तरफ स्थित मकानों की खिड़कियों से भी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दीदार करने को उत्सुक दिखे। पश्चिम बंगाल में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे की देरी से करीब 6:45 बजे पटना एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट से उन्हें राजभवन विश्राम करने जाना था। लेकिन देर होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधे नेहरू पथ, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा होते हुए लगभग 7:20 बजे भट्टाचार्य मोङ पहुँचे। भट्टाचार्य मोड़ के पास इसुजु कंपनी की केसरिया रंग की सजधज कर तैयार एसी युक्त विशेष खुली गाड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार हुए। गाड़ी में एसी की ऐसी व्यवस्था की गई थी कि एसी की ठंडी हवा प्रधानमंत्री को सामने से मिले। इस विशेष खुली गाड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी सवार हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बायें तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दाहिने तरफ पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी रवि शंकर प्रसाद और पीछे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खड़े थे। भगवा साड़ी और पगड़ी में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और रोड शो में शामिल हुईं। रास्ते में जगह-जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य पर पुष्प वर्षा भी की गई। सड़कों पर फूल की पंखुड़ियाॅ बिखरी हुई थीं। रोड शो के रास्ते में जगह-जगह पर बने मंच पर भजन कीर्तन और मंत्रोच्चार किये जा रहे थे। “मेरी झोपड़ी के भाग आज जग जायेंगे राम आयेंगे। राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “जय श्री राम” के उद्घोष से माहौल गुंजायमान हो रहा था। प्रधानमंत्री का काफिला भट्टाचार्य मोड़ से उमा सिनेमा, कदम कुऑ, बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाङी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन पहुँचा जहाँ लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जबरदस्त स्वागत किया। यहाॅ से प्रधानमंत्री अपनी गाड़ी पर सवार हो गये। प्रधानमंत्री का यह रोड शो लगभग एक घंटे का रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने का जोश, उमंग और ललक लोगों में दिखा। सभी अपने मोबाइल के कैमरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैद करने में लगे थे। इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए लोगों ने घंटों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार किया। भीड़ 3:00 बजे से ही सड़कों पर जुट गई थी। लोग 8:30 बजे तक सड़क पर डटे रहे। पटना की सड़कों पर अद्भुत नजारा दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए लोग उतावले दिखे। “मोदी-मोदी” के गगन भेदी नारों से पूरा पटना गूंज रहा था।

Related posts

भोजपुर:सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत भोजपुर के 42 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:चिराग पासवान के मंत्री पद की शपथ लेने पर हुलास पांडेय ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

चतरा:प्रिपरेशन फोर प्री रिवीजन से संबंधित बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी मंत्री के आरा आगमन पर किया स्वागत।

rktvnews

सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ ग्रामीण और शहरी घरों के निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराएगी।

rktvnews

भगत सिंह और आज की चुनौतियां!

rktvnews

Leave a Comment