RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुमका में रक्तदान शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)12 जनवरी।सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिले में लगातार जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज ब्लड बैंक, दुमका में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं एवं वाहन चालकों को एक सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा एवं वाहन चालक सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर अपना बहुमूल्य रक्त दुर्घटनाओं में बर्बाद न करें, बल्कि सड़क पर सुरक्षित चलें और रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए रक्त की आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हो पाती है।
सड़क सुरक्षा माह के तहत दुमका जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जरमुंडी द्वारा भी रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त संग्रह का कार्य किया गया तथा आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, ब्लड बैंक के सदस्यगण एवं कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने किया कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को समर्पित शालिनी की कविता।

rktvnews

रायपुर : किसान और राइस मिलर्स हमारी अर्थव्यवस्था के दो पहिए : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने 21 दम्पत्तियों को सावधि जमा पत्र सौंपा।

rktvnews

केंद्र ने व्यापारियों/थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं, बड़े चेन रिटेलरों और प्रोसेसरों के लिए गेहूं स्टॉक सीमा में संशोधन किया।

rktvnews

आईईपीएफए ने जीवन को आसान बनाने के लिए कम राशि वाले दावों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया को सरल बनाने की पेशकश की।

rktvnews

Leave a Comment