RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

RKTV NEWS /ग्वालियर (मध्यप्रदेश)13 अप्रैल।कृषक मतदाता एवं पहली बार मतदान करने जा रहे नए मतदाताओं की मौजूदगी में घाटीगाँव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत आयोजित हुए इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक व मतदान पर केन्द्रित गीतों के माध्यम से लोगों को 7 मई के दिन अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही रैली निकालकर व मानव श्रृंखला बनाकर घाटीगाँव में निवासरत मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक किया गया।
पंचायत भवन घाटीगाँव से शुरू हुई जागरूकता रैली घाटीगाँव कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस पंचायत भवन पहुँची। “मतदाता हमारा नैतिक अधिकार है, सबसे बड़ा दान मतदान, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो” इत्यादि नारे लगाते हुए यह रैली आगे बढ़ी। इसमें लगभग 500 मतदाताओं, एक सैंकड़ा से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी सहित अन्य शासकीय कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में सिरसा ग्राम में देवनारायण मंदिर के समीप मतदाता चौपाल लगाई गई। इस चौपाल में कृषक मतदाता, नवीन मतदाता व अन्य ग्रामीण मतदाताओं ने अपने विचार रखे। साथ ही सभी ने मतदान करने का संकल्प लिया। देवनारायण मंदिर के महाराज जी ने भी सभी से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिये कहा।
इन दोनों कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानेन्द्र शर्मा, बीआरसी शशिभूषण श्रीवास्तव, डीईओ सीताराम डण्डौतिया व एनआरएलएम के खण्ड स्तरीय अधिकारी अमित गुप्ता सहित अन्य मैदानी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Related posts

मानव अधिकार आयोग ने केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की पुणे में उसकी कंपनी में अत्यधिक कार्यभार के कारण हुई कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोपाल:पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन।

rktvnews

बक्सर:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा ब्रह्मपुर के ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के विकास कार्य फेज 1 का उदघाटन एवं फेज 2 का शिलान्यास किया गया।

rktvnews

इंदौर:डॉ. अतुल मलिकराम की अध्यक्षता में ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई बाबा साहेब की जयंती।

rktvnews

रायपुर : औषधि पादप बोर्ड द्वारा जड़ी-बूटी पीसने के ‘पल्वालाईजर’ मशीन का वितरण

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्र निर्माण में बालिका शिक्षा पहला क़दम:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment