RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

विरोधियों को आते होंगे आरके सिंह के विकास के डरावने सपने:राजेश सिंह

भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 12 अप्रैल।देश भर में लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद जगह जगह चुनावी बयानबाजियां शुरू हो गई है ,कही मंचो से जनसभाओं के माध्यम से तो कही जहां अभी नामांकन की शुरुआत नही हुई है वहां बैठकों के दौरान बयानबाजियां की जा रही है।ऐसा ही एक बयान आरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में इंडिया गठबंधन नेताओं के द्वारा आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह जो इस बार भी भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित किए गए है के बारे में लगातार उनके 10 वर्षों के कार्यकाल के रिपोर्ट जारी करने का बयान काफी चर्चा में है।इंडिया गठबंधन द्वारा लगातार आर के सिंह के संसदीय क्षेत्र में उनके द्वारा सांसद निधि के किए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करने की बातें की जा रही है ।जिसके जवाबी हमले में भाजपा भोजपुर के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कहा है की माननीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को किसी भी रिपोर्ट कार्ड को पेश करने की जरूरत नही है क्योंकि माननीय मंत्री जी ने सैद्धांतिक नही प्रायोगिक परीक्षाएं दी है जो यहां की जनता के बीच आम है। उन्होंने कहा की क्षेत्र के सांसद के अपने कर्तव्यों के साथ साथ उन्होंने अपने मंत्रालय के कर्तव्यों का भी बखूबी पालन किया है जो आज देश भर में दिख रहा है। राजेश सिंह ने बताया की उनके कार्यों को देखकर ही आज जनमानस ने उन्हे विकास पुरुष की संज्ञा दे रखी है। आरके सिंह की विकास की इच्छा शक्ति इतनी प्रबल है की सांसद निधि के अलावा भी एनटीपीसी के माध्यम से उन्होंने जिले भर में कई विकास के कार्यों को कराया है जो प्रकाशमय है जिसकी रौशनी में उनकी छवि विकास पुरुष से कम नहीं लगती है।
जिला प्रवक्ता ने माले के तरारी विधायक सुदामा प्रसाद जो इस बार आरा संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है के आर के सिंह के 10 वर्षो के कार्यों के रिपोर्ट की मांग पर कहा की दूसरे के कार्यों के रिपोर्ट मांगने से पहले विधायक जी यह बताएं कि “तरारी बिधान सभा का किया वादा का क्या हुआ?
उन्होंने कहा की चुनाव जीतने के बाद इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यह बताएं की वहां के लोगों से किए वादों को क्या उन्होंने पूरा किया है? किसानों से ,मजदूरों से और गरीबों से जो वादा किया था वो भी पूरा नहीं किया।
राजेश सिंह ने सुदामा प्रसाद से अपने बयान के माध्यम से यह सवाल किया है की विधायक जी क्या आपने अपने क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान कोई विशेष काम किया हो तो बताएं, कितने गरीबों को प्रधानमंत्री आवास आपने उपलब्ध कराया? कितनी सड़कों को बनवाया? उन्होंने अपने बयान में कहा की तरारी की जनता अपने आपने को ठगा महसूस कर रही है।
राजेश सिंह ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा की आर के सिंह के विकास की गाथाएं इतनी ज्यादा है की विरोधियों को भी आरके सिंह के विकास के डरावने सपने आते होंगे।
भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा की माननीय आरके सिंह जी आरा के दिलों में बसते है। आरके सिंह जी का रिपोर्ट कार्ड आरा के लोकसभा के मतदाताओं के जुबान पर है।

Related posts

बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के साथ बनाएं संस्कारवान -शिक्षा मंत्री

rktvnews

छत्तीसगढ के राज्यपाल ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में किया स्नान।

rktvnews

रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवार भी महंगाई राहत कैंप से जोड़े जाएँ – मुख्य सचिव

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रामगढ़ दौरा,हवेलियों को बचाने का बनेगा प्लान।

rktvnews

प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त बक्सर की अध्यक्षता में प्रखंड चौसा एवं सिमरी से संबंधित विभिन्न पदाधिकारी/कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भारत निर्वाचन आयोग के सचिव की अध्यक्षता में निर्वाचक सूची संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment