RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:झारखंड स्थापना दिवस समारोह–2025 के अवसर पर “साइक्लोथॉन” का आयोजन — युवाओं ने दिया स्वस्थ और सशक्त झारखंड का संदेश।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)14 नवंबर।झारखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला प्रशासन, दुमका की ओर से “Know Your Jharkhand साइक्लोथॉन” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया।
यह साइकिल रैली जिले के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों — डीसी चौक से सेल्फी ब्रिज, मसानजोर डैम क्षेत्र तथा बासुकीनाथ धाम क्षेत्र — में आयोजित की गई।
डीसी चौक से निकली रैली को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि
“हम झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मना रहे हैं। इन कार्यक्रमों से हम झारखंडी संस्कृति, विरासत और प्रगति की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि —
“साइकिल चलाने से जहां प्रदूषण में कमी आती है, वहीं यह स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। युवाओं ने ‘स्वस्थ जीवन – स्वच्छ पर्यावरण – सशक्त झारखंड’ का संदेश देते हुए पूरे जोश और ऊर्जा के साथ साइकिल यात्रा पूरी की।”
रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, सामाजिक संगठनों के सदस्य, वन विभाग के कर्मी सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, विभिन्न विकास योजनाओं का अनुमोदन।

rktvnews

भोजपुर: आरके सिंह ने किया सदर प्रखंड में चुनावी दौरा।

rktvnews

20, 25, 30 सांसद जीतकर दिल्ली जाते रहे इसलिए कांग्रेस-भाजपा ने बिहार को बेचा: प्रशांत किशोर

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र के लिये महिलाओं से नामांकन कराने का आग्रह किया

rktvnews

इंदौर:घरेलू सिलेंडर की हो रही पर्याप्त आपूर्ति।

rktvnews

Leave a Comment