RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नई आशा ने आयोजित किया गर्भवती महिलाओं का जांच सह दवा वितरण शिविर

*प्रत्येक माह के 21 तारीख को होगी एएनसी*

कोइलवर/भोजपुर(दिनेश प्रसाद सिन्हा) गीधा हेल्थ वैलनेस केंद्र पर आज ‘नई आशा‘ की पहल पर गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान केंद्र पर 22 गर्भवती महिलाओं ने अपना जांच कराया, जिनमें 8 प्रथम गर्भवती थीं। इनका जांच कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ नुसरत यासमीन ने किया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर मनसा तिवारी ने बताया कि आज जांच कराने आई गर्भवती महिलाओं में अधिकांश एनीमिक थीं, जिनका ब्लड प्रेशर, शुगर, हिमोग्लोबिन, वेट एवं एचआईवी आदि की जांच की गई। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं का हीमोग्लोबिन औसतन साढ़े नौ ग्राम पाया गया जबकि गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन 12 से 14 ग्राम होनी चाहिए। सभी महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम दी र्गइं। नई आशा के संरक्षक डॉ भीम सिंह भवेश ने गर्भवती महिलाओं को स्थानीय मौसमी फल एवं साग का अधिक से अधिक उपयोग सहित समय से भोजन करने एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बातें बताई। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केन्द्र पर बेहतर सुविधा का आप लोग लाभ उठाएं और जरूरत के अनुसार अपना ब्लड प्रेसर और हिमोग्लोबिन जांच कराते रहें। ब्लॉक हेल्थ मैनेजर शंभू कुमार ने कहा कि अब प्रत्येक 21 तारीख को इस वैलनेस सेंटर पर एएनसी (एन्टी नेटल चेकअप) कराया जाएगा। मौके पर जयप्रकाश दास सहित लैब टेक्नीशियन सुधीर कुमार, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, गीता कुमारी, सुनीता देवी मंजू देवी आदि थी।

 

Related posts

निवेशकों के लिए है लॉन्ग टर्म स्टेबिलिटी प्लान : सागर अदाणी

rktvnews

इतिहास के पन्ने

rktvnews

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में इंदौर में ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

सारण:बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न वर्गों के मतदाताओं से बने अलग अलग डब्बों की समावेशी मतदाता जागरूकता ट्रेन के माध्यम से मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

राजस्थान:वन विभाग संशोधित पीकेसी (ईआरसीपी) के कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है :केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री

rktvnews

Leave a Comment