RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया के कटाव विस्थापितों से मिले पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव,विस्थापितों के बीच बांटी राहत सामग्री।

जवइनिया मे कटाव के विस्थापितों का दुख दर्द सुनते पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 अगस्त। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे गंगा की धारा से हुए कटाव के विस्थापित परिवारों से मिले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बङे पुत्र तथा पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव। शनिवार को उन्होंने विस्थापित परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द सुना। राजद नेता मदन यादव के सौजन्य से विस्थापित परिवारों के बीच मुरी का वितरण किया गया। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि स्थानीय विधायक अगर विकास के कामों में दिलचस्पी लिए होते तो जवइनिया गाँव की ऐसी हालत नही होती। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनेगी तो जवइनिया के लिए समुचित संसाधन की व्यवस्था की जायेगी। बिहिया के एक मैरेज हाॅल, लालू डेरा तथा जवइनिया मे पत्रकारों से बातचीत मे तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे पिता लालू प्रसाद यादव को जेल भेजवाने वाले पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी हैं। उनके पुत्र विधायक राहुल तिवारी हैं जो बहुरुपिया का वेष बनाकर घूम रहे हैं। उनको विकास से कोई लेना देना नहीं है। जनता सब जान रही है। जनता उनको आने वाले विधान सभा चुनाव मे जवाब देगी। मेरी तरफ से शाहपुर विधान सभा से मदन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। इनको भारी मतों से विजयी बनावें। पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं बिहिया तथा शाहपुर विधान सभा क्षेत्र मे फिर आऊॅगा। विकास की लंबी लकीर शाहपुर विधान सभा क्षेत्र मे खींची जायेगी। सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के बारे मे उन्होने कहा कि उनका काम सिर्फ दरबार लगाना है। बिहार का हालत बहुत खराब हो गया है। अफसरशाही चरम पर है। किसी का कोई काम नहीं हो रहा है। लालू डेरा मे पहुॅच कर उन्होंने कहा कि अगर शाहपुर का विकास करना है तो मदन यादव का समर्थन करें। जो भी जरूरत हो मुझसे बतायें। मैं आपकी सेवा में तत्पर रहूँगा। इस अवसर पर गुडु लाल, सुभाष यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

दुनिया को अलविदा कह गए रतन टाटा,86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

rktvnews

भोजपुर : न्यू सुपर थर्टी क्लासेस में सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

आरा के महिला कालेज में तंबाकू निषेध पर जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम!तंबाकू का सेवन तमाम बुराइयों का जड़ है: आभा सिंह

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चिकित्सकों के बीच तनाव की सूचना पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ के एन सिन्हा ने रेफरल अस्पताल शाहपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजनांदगांव : विधानसभा क्षेत्र डोंगरगांव एवं खुज्जी के सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक मुकेश कुमार ने डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों एवं छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पाेरेशन बसंतपुर स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment