
आरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 सितंबर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा संयुक्त रूप से ब्लॉक रोड, आरा स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष एवं सचिवों की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी EVM/VVPAT मैनुअल के अनुसार मशीनों के भंडारण, रखरखाव एवं सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी तथा प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल आरा एवं प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन भी उपस्थित रहे।
