RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर: सुविज शिशु मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर मनाया हिंदू नव वर्ष।

RKTVNEWS/शाहपुर (भोजपुर) 09 अप्रैल। प्रखण्ड के सरना भरौली स्तिथ सुविज्ञ शिशु मंदिर विद्यालय में आज हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में पूजा अर्चना की गई एवं विद्यार्थियों द्वारा भारत माता और शिवाजी की भूमिका में एक झांकी भी प्रस्तुत की गई। झांकी में भारत माता की भूमिका विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी और शिवाजी की भूमिका छात्र हनी यादव ने निभाई जो कार्यक्रम में उपस्थित अभिवावकों और अतिथियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
इस दौरान भारत माता की जय,वीर शिवाजी के जय उद्घोष के साथ साथ वंदे मातरम् एवं विक्रम संवत 2081 के आगमन जैसे नारों से परिसर गुंजायमान रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों और आगंतुकों को संबोधित करते हुए हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाए प्रेषित की और कहा की चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। जो इस बार आज 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रहा है।उन्होंने बताया की ऐसी मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी और इसी दिन से विक्रम संवत के नए साल की शुरुआत होती है।

भारत माता की भूमिका में छात्रा खुशी कुमारी और शिवाजी की भूमिका में छात्र हनी यादव

प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से अपने वक्तव्यों के माध्यम से अवगत कराते हुए उन्हे अपने परिजनों के आदर सत्कार और समाज में अपने शिष्टाचार से एक मिशाल कायम करने की सलाह देते हुए उन्हे उच्च से उच्च शिक्षा ग्रहण के प्रति जागरूक भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अभिवावकों सहित शिक्षकों और शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से श्रीकांत प्रसाद,रामावतार मिश्र, राकेश सिंह,महेश सिंह,सलोनी कुमारी,स्वेता कुमारी ,कुसुम देवी आदि उपस्थित रही।

Related posts

आरा के संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सह अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित ।

rktvnews

महावीर जयंती पर विशेष:एक फूल खिला अलबेला।

rktvnews

नवादा डीएम ने खनन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

23 अप्रैल बाबू कुंवर सिह के विजयोत्सव पर आरा के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित प्रतिमा पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment