RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा सवा 11 लाख रूपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा और वाहन जप्त।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)16 अप्रैल।इंदौर जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मदिरा के अवैध क्रय-विक्रय, परिवहन, भण्डारण की रोकथाम के लिये कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दलों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी रामचरण डावर के नेतृत्व में गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की पिकअप इंदौर से राऊ होकर धार की तरफ शराब भरकर निकल रही है। आबकारी वृत्त महू अ उपनिरीक्षक अमर सिंह बघेल मय स्टाफ एवं वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर अविलंब सूचक द्वारा बताए पते पर उचित स्थान देखकर नाकेबंदी की गई। वाहन का पीछा कर वाहन को राऊ इंदौर एबी रोड पर पिपलिया मल्हार में ओवरटेक करके रोका गया। वाहन चालक वाहन को रोक कर वाहन से उतर कर भागा जिसे स्टाफ ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। आबकारी बल द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बोल्ट बियर कैन की 115 पेटिया पाई गई। वाहन व मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया। फरार आरोपी की तलाश जारी है।वाहन व मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य रूपये 11 लाख 31 हजार 200 रूपये है।
अवैध मदिरा का संग्रहण एवं परिवहन होने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) का प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया है । आबकारी विभाग की अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related posts

गढ़वा:विकास योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त की व्यापक समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोपाल:देवतालाब, बनारस और प्रयागराज धार्मिक क्षेत्र का अनूठा त्रिकोण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:वीकेएसयू आरा में 7 दिवसीय योग प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

झारखंड:चतरा:अंतर्राज्यीय व अंतरजिला चेकनाका पर 24×7 चेकिंग अभियान।

rktvnews

भोजपुर: फाइलेरिया उन्मूलन को ले सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment