RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

भोजपुर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय एवं प्राधिकार सचिव ने किया आरा मंडल कारा का निरीक्षण।

मण्डल कारा,आरा के निरीक्षण के दौरान जिला जज सह प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय एवं प्राधिकार सचिव गौतम कुमार साथ मे अन्य

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)21 मई।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर ब्रजेश कुमार मालवीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने आज मंगलवार को मंडल कारा आरा का औचक निरीक्षण किया। जेल में दोषसिद्ध एवं विचाराधीन बंदियों से मुलाकात कर जेल में आवासान, भोजन, सफाई, इलाज इत्यादि का जायजा लिया गया। जिला जज ने कारागार के प्रत्येक बैरक में पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नाश्ता, भोजन और मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा ना होने की जानकारी ली। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों के शौचालय, रसोई घर, वार्डो एवं जेल परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। कारागार अस्पताल में निरूध बीमार बंदियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने बंदियों को शिक्षा परक एवं रोजगार परक शिवरों का आयोजन कराकर उन्हें प्रशिक्षित किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही महिला बैरक में निरूध महिला बंदियों से मुलाकात कर जिला जज ने उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, रसोईघर एवं तैयार हो रहे भोजन का जायजा लिया उन्होंने बंदियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों को नियमानुसार सुविधा मुहैया करने का निर्देश दिया और कहा की प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की ढिलाई न किया जाए। मॉडल प्रिजन मैनुअल 2016 एवं मॉडल कारा एवं सुधार अधिनियम 2023 के प्रावधानों का समुचित ढंग से अनुपालन सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में तीन बहुराज्यीय सहकारी समितियों- BBSSL, NCOL और NCEL के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एकीकृत चिकित्सा विभाग का उद्घाटन किया गया

rktvnews

भोजपुर:श्री हनुमत बसंतोत्सव 3 फरवरी को,शोभायात्रा की तैयारी में लगे हैं युवा।

rktvnews

राजस्थान : युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंताजनक, नशा मुक्त समाज के लिए व्यापक स्तर पर हो पहल :राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment