RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग लिया।

आत्मनिर्भर भारत उत्सव में एसईसीआई स्टॉल पर रोहित चौबे, प्रबंधक (व्यवसाय विकास), एसईसीआई

नई दिल्ली/04 जनवरी।नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत मिनीरत्न श्रेणी-I केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र इकाई सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) और उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024 में भाग ले रही है। यह उत्सव 3 से 10 जनवरी, 2024 तक चलेगा।
इस मेले में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, रेलवे मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और डीपीआईआईटी के कामकाज को प्रदर्शित किया गया है।
‘आत्मनिर्भर भारत उत्सव 2024’ का उद्घाटन केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में 3 जनवरी 2024 को किया।
सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) विभिन्न अक्षय ऊर्जा संसाधनों विशेष रूप से सौर तथा पवन ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा (आरई) आधारित भंडारण प्रणाली, बिजली का व्यापार, अनुसंधान एवं विकास के साथ-साथ ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और आरई-संचालित इलेक्ट्रिक वाहन जैसे आरई-आधारित उत्पादों के प्रचार और विकास में लगी हुई है।
एसईसीएल कंपनी एमएनआरई की कई योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए नोडल एजेंसियों में से एक है। इस कंपनी के पास श्रेणी 1 पावर ट्रेडिंग लाइसेंस भी है और यह अपनी स्थापित परियोजनाओं से सौर/ पवन/ हाइब्रिड/ आरटीसी/ बीएसईएस बिजली के व्यापार के माध्यम से इस क्षेत्र में सक्रिय है।

Related posts

जी-2 संभालेंगे अदाणी का साम्राज्य।

rktvnews

मैं दिल तुम धड़कन’ के नए एपिसोड में देखिए एक भावुक सफर।

rktvnews

“बचपना शुडन्ट रिटायर”: खुशी, सम्मान और बचाव की देखभाल के साथ बुढ़ापे को फिर से परिभाषित करने के लिए एक राष्ट्रीय आह्वान

rktvnews

चतरा:जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : प्रतिमाह एक हजार रुपए से बच्चों के भविष्य की नींव रख रही पूर्णिमा।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

Leave a Comment