RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:दश महाविद्या व नवग्रह मंदिर रमना आरा के पुजारी बने पंडित जितेंद्र तिवारी : महंत सुमन बाबा

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जुलाई।रमना मैदान हनुमान मंदिर के पुजारी महंत सुमन बाबा द्वारा दश महाविद्या मंदिर व नवग्रह मंदिर के पुजारी ,पंडित जितेंद्र तिवारी को महंत सुमन बाबा के द्वारा पुजारी के रूप में रखा गया।उक्त अवसर पर मंदिर कमिटी के सुनिल सिंह अधिवक्ता,कुमार मोहित, संजय राय, यशवंत नारायण, अभय विश्वास भट्ट, धर्मेंद्र मिश्र, नन्द किशोर सिंह कमल, ठाकुर राजकिशोर सिंह, रवि सहाय,संजय सिंह अधिवक्ता आदि उपस्थित रहे।
मधुसूदन वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेंद्र तिवारी करोना काल से निःस्वार्थ भाव से महावीर मंदिर रमना आरा का पूजा पाठ श्रद्धा भक्ति से करते आ रहे थे और आज भी करते हैं।इनके लगन ,श्रद्धा, भक्ति और समर्पण को देखकर, महावीर मंदिर रमना आरा कमिटी ने इनको दश महा विद्या मंदिर के पुजारी के रूप में मनोनीत किया गया है।महंत सुमन बाबा ने कहा कि यह प्रस्ताव कई वर्ष पूर्व लिया गया था लेकिन हमारे अस्वस्थ होने के कारण विलंब हो रहा था जो आज पूर्ण हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों नें माल्यार्पण कर पुजारी जी को शुभकामना दी है।
दश महाविद्या के पुजारी जितेंद्र बाबा ने कहा कि आज मां भगवती ,जगत जननी नें अपने आचल में रखा है,हमनें केवल निःस्वार्थ भाव से सेवा किया है जिस कारण हमको भगवती नवरात्र के पावन वेला में आंचल का छांव दिया,इससे बढ़कर हमारे लिए सौभाग्य और क्या हो सकता है।मेरा कार्य केवल मां कि सेवा और भक्तों के मंगल कामना के लिए अराधना करना है।

Related posts

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

बागपत:किसान को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रूपया 2275/प्रति कुन्तल मिलेगा।

rktvnews

दर्शकों की मांग के कारण YRF 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 करेगा रिलीज़।

rktvnews

भारत का क्वांटम भविष्य अमरावती से शुरू हो रहा है क्योंकि ‘‘नेशनल क्वांटम मिशन’’ राज्य को एक रणनीतिक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में स्थापित कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

पानी संरक्षण को जागरूकता मार्च और बच्चों के बीच पेंटिंग का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 23 मई 26

rktvnews

Leave a Comment