RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सामाजिक कुरीति निवारण एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड विषय पर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)30 दिसंबर।समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा बाल विवाह मुक्त झारखण्ड के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को सामाजिक कुरीति निवारण योजना, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड अभियान एवं मिशन शक्ति योजना से संबंधित अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा पौधा भेंट कर किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त झारखण्ड की शपथ दिलाई गई। उपायुक्त महोदया ने कहा कि चतरा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी हितधारकों को एक मंच पर एकजुट देखना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आज ली गई शपथ को सभी अपने जीवन में उतारेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले में एक भी बाल विवाह न हो।
जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह एवं डायन प्रथा गंभीर सामाजिक बुराइयाँ हैं, जिनके विरुद्ध समाज को एकजुट होकर खड़ा होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ये कुप्रथाएँ न केवल सामाजिक रूप से घातक हैं, बल्कि कानून की दृष्टि से भी दंडनीय अपराध हैं।
कार्यशाला में राज्य से प्रतिनियुक्त परामर्शदाता गौतम कुमार तथा संसाधन व्यक्तियों अविनाश कुमार एवं प्रियंका रानी द्वारा बाल विवाह एवं डायन प्रथा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाल विवाह उन्मूलन हेतु केंद्र सरकार द्वारा सौ दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह हेतु बालिकाओं की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा बालकों की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम आयु में विवाह कराना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक जिला बाल विवाह मुक्त बने। साथ ही डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुप्रथाओं के निवारण हेतु जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मुखियागण, आंगनवाड़ी सेविकाएँ, शिक्षकगण, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, सहिया दीदी एवं जिला समाज कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:भक्तिभाव से शबरी मैया ने पूरे वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ अध्यक्ष राकेश रॉय ने रक्षा बंधन पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हरिद्वार इकाई एवं अखण्ड हिन्द फौज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने लगाए आम, नीम और केसिया के पौधे।

rktvnews

भोजपुर:वीके एसयू स्नातकोतर मनोविज्ञान विभाग द्वारा आत्महत्या निवारण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment