RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:घर में लगी आग को बुझाने के क्रम में जली महिला को अस्पताल देखने पहुंचे रघुपति यादव।

अपनी निगरानी में महिला सीमा देवी का इलाज करवाते रघुपति यादव।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 03 अप्रैल। मंगलवार को बडहरा विधान सभा क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी गेंदा प्रसाद यादव की धर्मपत्नी सीमा देवी आग बुझाने में झुलस गई जिनको सदर अस्पताल लाया गया। उक्त घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने मंगलवार को सदर अस्पताल, आरा में पहुंचकर झुलसी महिला से कुशलछेम पूछा और बेहतर इलाज करने के लिए चिकित्सकों से आग्रह कर तत्परता से उनका इलाज करवाया। कुशलछेम पूछने पहुंचे रघुपति यादव के सहयोगियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पद्मिनीया गांव में उक्त महिला के घर में अचानक गैस सिलेंडर के कारण आग लगने से अफरा तफरी मच गई।इस दुर्घटना में घर जलकर पुरी तरह राख हो गया और द्वार पर रखें अनाज मसूरिया खेसारी चना का बोझा जल के राख हो गया।इस आगजनी में उन्होंने बताया की घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया करीब ₹200000 का भारी नुकसान हुआ है। खाने के लिए एक भी दाना घर में नहीं बचा है और ना ही रहने के लिए मकान बचा।
महिला के झुलसने के कारण में बताया गया की अपने घर को जलता देखकर सीमा देवी आग बुझाने की कोशिश कर रही थी इसी दरम्यान उनकी साड़ी आग के लपेटे में आ गई जिससे झुलस गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।ग्रामीणों द्वारा बड़ी मुश्किल से उन्हे आग से बचा लिया गया लेकिन एक हाथ और कंधा गर्दन झुलस गया।
इस आगजनी की दुर्घटना पर दुःख जाहिर करते हुए रघुपति यादव ने बड़हरा सीओ और अन्य पदाधिकारी से बातचीत कर मुआवजे की मांग की है।
इस दौरान रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से अभिषेक यादव, मनोज पाण्डेय, पप्पू यादव विशाल कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

नारनौल:पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ई-रिक्शा के लिए आसान किस्तों पर करवाया जाएगा ऋण उपलब्ध : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

जननेता या पार्टी समर्पित नेता? कहीं लोकसभा चुनाव नजदीक देख चला गया चाल उल्टा तो नही पड़ गया🤪जनमानस की आवाज बने बिरजू तिवारी उर्फ ब्रजकिशोर तिवारी।

rktvnews

गढ़वा:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं।

rktvnews

मध्यप्रदेश: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के प्रदेश में क्रियान्वयन की मंत्रि-परिषद ने दी स्वीकृति।

rktvnews

शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मोहन मरकाम

rktvnews

भोजपुर:जिला ग्रेपलिंग प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment