RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:डीएम ने किया पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल का शुभारंभ।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )03 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के द्वारा मंगलवार को दरभंगा एनआईसी से *पोलिंग बूथ दरभंगा पोर्टल* का शुभारंभ किया गया।
उन्होंने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चुनाव की प्रक्रिया को सरल और सहज ढंग से और दरभंगा जिले के निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी मतदाता कहीं से भी बैठे-बैठे अपने मतदान केंद्र की संख्या,मतदान का क्रमांक,मतदान केंद्र पर आधारभूत सुविधा,अधिकारियों का मोबाइल नंबर आदि सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस पोर्टल का उद्देश्य यह है कि किसी भी मतदान केंद्र पर कोई भी मतदाता या मतदान कर्मी गूगल मैप की सहायता से वहां पर जा सकेंगे। यह पोर्टल सभी मतदाताओं के लिए अतिउपयोगी है।
उन्होंने कहा कि इसमें दरभंगा जिले के सभी 2939 बूथों की जानकारी उपलब्ध है।
इस अवसर पर उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं राजीव कुमार झा डी ई ओ दरभंगा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की बैठक संपन्न।वित्तीय वर्ष 22-23 का आय व्यय किया गया प्रस्तुत।मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालुओं ने दिए 41 लाख रुपए।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त।

rktvnews

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति के तहत सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गंगा ग्राम में युवा युवतियों के द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

भोजपुर:लू लगने के कारण कृषि समन्वयक की हालत बिगड़ी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भारत के खेल सामग्री उद्योग को मजबूत करने के लिए स्पोर्टएज मेरठ का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुर : बिना बिजली दिए किसानों को आ रहे बिल,बिल माफी को ले अधीक्षण अभियंता को दिया गया आवेदन: कयामुद्दीन

rktvnews

Leave a Comment