RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बिना बुलाये आ जाना! : कवि राम नरेश

वरिष्ठ साहित्यकार,कवि राम नरेश “नरेश”,वाराणसी (उ. प्र)

बिना बुलाये आ जाना!

हर्षित -सुरभित पंखुड़ियों में,
नव पल्लव पुष्पित कलियों में I
बन,बाग,तड़ाग, सरोवर -सरिता,
उर आनन में हंस कर आना I
अगले बरस बसंत ऋतु लेकर,
बिना बुलाये आ जाना II1II

तोता,मैना – पपिहा की टोली,
मधु से मधुकर भर लें झोली I
मोर – मोरनी झूम के नाचें,
मन उपवन को सरस बनाना I
अगले बरस बसंत ऋतु लेकर,
बिना बुलाये आ जाना II2II

बागों में सुरभित हरियाली,
कोयल बोले आम की डाली I
धरती से अम्बर तक लेकर,
सुंदर धानी चुनर बिछाना I
अगले बरस बसंत ऋतु लेकर,
बिना बुलाये आ जाना II3II

फिर से रंग गुलाल लगेगा,
बोधई – जुम्मन में प्यार बढ़ेगा I
परदेशी *नरेश* से कहना,
होली पर घर जरूर आना I
अगले बरस बसंत ऋतु लेकर,
बिना बुलाये आ जानाII4II

Related posts

आम चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न।

rktvnews

भोजपुर के सभी सात सीटों पर जीतेगा सात पार्टियों वाला इंडिया गठबंधन: दीपंकर

rktvnews

भोजपुर:लोहिया स्वच्छ अभियान की समीक्षा उप-विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की, अगले सप्ताह तक पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 जनवरी 26

rktvnews

भोजपुर: जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व सांसद मीना सिंह।

rktvnews

भोजपुर:जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment