RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले सामान्य परिषद की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 दिसंबर।आज बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले सामान्य परिषद की बैठक किया गया, बैठक की अध्यक्षता रामानंद सिंह ने किया, बैठक का विषय प्रवेश, जिला सचिव सुमन जी ने विस्तार से संगठनों और महासंघ के विस्तार, जिला सम्मेलन ,संगठनो का सम्मेलन, ब्लॉक में महासंघ का गठन, विभागीय संघों का सम्मेलन, के साथ राज्य कर्मचारी महासंघ गोप गुट बिहार पटना का राज्य सम्मेलन पर भी चर्चा हुई, साथ ही पुराना पेंशन के लिए आंदोलन, संविदा मानदेय कर्मियों को नियमितीकरण, स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्वच्छता कर्मियों को मानदेय भुगतान, लंबित बकाया मानदेय भुगतान, अगिया व,ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों का लंबित वेतन भुगतान, जो 2010 से बकाया है का भुगतान करने की मांग जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभागीय अधिकारियों से किया गया, साथ ही acp,Macp, निलम्बित कर्मियों को निलंबन से मुक्त किया जाय, जिला स्तरीय, और राज्य स्तरीय मांगों पर भी विचार विमर्श किया गया, बैठक में, जानकी प्रसाद सिंह, मुख्य संरक्षक कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर, कृष्ण कुमार विमल जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ गोप गुट भोजपुर, सच्चिदानंद सिंह, मंटू सिंह शत्रुध्न कुमार, रामदयाल राम, चंचला कुमारी, संजय कुमार सावंत, केदारनाथ सिंह,रमेश कुमार यादव, ध्रुव पंडित रघुवंश मनी, राजू कुमार कार्यपालक सहायक संघ barahra श्रवण कुमार, छोटे जी, प्रभात कुमार, मदन कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, सहित अन्य संगठनों के नेतृत्वकारी साथी भी संघ और महासंघ गोप गुट भोजपुर के मजबूत और एकता के साथ आंदोलन के रणनीति पर विचार रखे, अंत में निर्णय लिया गया 2025 मई दिवस पर जिला सम्मेलन और संबद्ध संघों का सम्मेलन, 2024.25 के सदस्यता आधारित सम्मेलन होगा, और जिला स्तरीय कर्मियों का मांग पत्र विभाग वार अधिकारी को दी जाएगी, और जिलाधिकारी को भी मांग पत्र की कॉपी दिया जायेगा, अंत में अध्यक्ष रामानंद सिंह ने धन्यवाद के साथ सभा की कारवाई समाप्ति की घोषणा किये।

Related posts

झारखंड के वित्तमंत्री ने केन्द्रीय वित्त मंत्री तथा कोयला मंत्री से मिलकर झारखंड के कोयला उत्खनन की 1लाख 36 करोड़ बकाया राशि के भुगतान के लिए स्मार-पत्र सौंप भुगतान का किया आग्रह।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर की अध्यक्षता में हुई शंघाई सहयोग संगठन देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक

rktvnews

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने देहरादून का दौरा किया और उत्तराखंड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की।

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

आईएनएस सुनयना ने मोम्बासा, केन्या का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment